Question and Answer forum for K12 Students

Information Technology Essay In Hindi

सूचना प्रौद्योगिकी और मानव कल्याण निबंध – Information Technology Essay In Hindi

सूचना प्रौद्योगिकी और मानव कल्याण निबंध – essay on information technology in hindi.

  • प्रस्तावना,
  • सूचना–प्रौद्योगिकी का मानव–जीवन में महत्त्व,
  • सूचना–प्रौद्योगिकी के लाभ,
  • (क) शिक्षा के क्षेत्र में,
  • (ख) व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में,
  • (ग) डिजिटल इण्डिया मिशन और सूचना–प्रौद्योगिकी,
  • (घ) अन्य क्षेत्रों में,

साथ ही, कक्षा 1 से 10 तक के छात्र उदाहरणों के साथ इस पृष्ठ से विभिन्न हिंदी निबंध विषय पा सकते हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी और मानव कल्याण निबंध – Soochana Praudyogikee Aur Maanav Kalyaan Nibandh

प्रस्तावना– सूचनाओं के आदान–प्रदान का मनुष्य–जीवन में बड़ा महत्त्व है, इसलिए खूचनाओं के आदान–प्रदान के लिए दिन–प्रतिदिन नई–नई तकनीकों का विकास हो रहा है। मोबाइल ओर इण्टरनेट इसके दो महत्त्वपूर्ण उपकरण हैं। सूचनाओं के आदान–प्रदान की यही तकनीक सूचना–प्रौद्योगिकी के नाम से जानी जाती है।

Soochana Praudyogikee Aur Maanav Kalyaan Nibandh

आज सूचना– प्रौद्योगिकी ने ज्ञान और विकास के द्वारों को एक साथ खोल दिया है। हमारे आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक तथा अन्य सभी क्षेत्रों पर सूचना–प्रौद्योगिकी के कारण हुए विकास की स्पष्ट छाप लक्षित होती है।

सूचना–प्रौद्योगिकी ने हमें विकास की एक नई दुनिया की ओर अग्रसर किया है। वर्तमान में कम्प्यूटर, इण्टरनेट, टेलीफोन, मोबाइल फोन, फैक्स, ई–मेल, ई–कॉमर्स, स्मार्ट कार्ड, क्रेडिट कार्ड तथा एटीएम कार्ड आदि सूचना–प्रौद्योगिकी के सशक्त माध्यम हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी का मानव–जीवन में महत्त्व–देश के विकास की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में आज सूचना–प्रौद्योगिकी का विशेष महत्त्व है। सूचना–प्रौद्योगिकी के कारण आज समस्त विश्व की दूरियाँ सिमट गई हैं। अब पलक झपकते ही सूचनाओं और सन्देशों का आदान–प्रदान हो जाता है, जिससे शिक्षा, चिकित्सा–परिवहन तथा उद्योग आदि सभी के महत्त्व को निम्नलिखित बिन्दुओं के रूप में जाना जा सकता है–

  • सूचना–प्रौद्योगिकी पिछड़े देशों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जरूरी और उपयुक्त तकनीक है।
  • सूचना–प्रौद्योगिकी सेवा और आर्थिक क्षेत्र का प्रमुख आधार बन गई है।
  • सूचना–प्रौद्योगिकी की सहायता से प्राप्त सूचनाओं से समाज का सशक्तीकरण होता है।
  • सूचना–प्रौद्योगिकी द्वारा प्रशासन और सरकार के कार्यों में पारदर्शिता आती है, यह भ्रष्टाचार नियन्त्रण में अत्यन्त प्रभावी है।
  • सूचना–प्रौद्योगिकी के माध्यम से गरीब जनता को सूचना–सम्पन्न बनाकर ही गरीबी का उन्मूलन किया जा सकता है।
  • सूचना–प्रौद्योगिकी का सर्वाधिक प्रयोग योजनाएँ बनाने, नीति–निर्धारण करने तथा निर्णय लेने में होता है।
  • सूचना–प्रौद्योगिकी नवीन रोजगारों का सृजन करती है।
  • आज सूचना–प्रौद्योगिकी वाणिज्य और व्यापार का जरूरी अंग है।
  • इस प्रकार सूचना–प्रौद्योगिकी मानव–जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग बन गई है।

सूचना–प्रौद्योगिकी के लाभ–सूचना–प्रौद्योगिक का लक्ष्य समाज को अधिक–से–अधिक लाभ पहुंचाने का रहा है। इसके माध्यम से हमें निम्नलिखित सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं–

  • कम्प्यूटर और मोबाइल द्वारा रेलवे टिकट एवं आरक्षण।
  • बैंकों का कम्प्यूटरीकरण एवं एटीएम की सुविधा।
  • ई–बैंकिंग एवं मोबाइल बैंकिंग से आर्थिक लेन–देन और सूचनाओं के आदान–प्रदान की सुविधा।
  • ऑनलाइन क्रय–विक्रय (सेल्स–पर्चेजिंग) की सुविधा।
  • इण्टरनेट द्वारा रेल टिकट एवं हवाई टिकट का आरक्षण।
  • इण्टरनेट द्वारा एफ० आई० आर० दर्ज कराना।
  • न्यायालयों के निर्णय भी ऑनलाइन उपलब्ध होना।
  • किसानों के भूमि रिकॉर्डों का कम्प्यूटरीकरण।
  • ऑनलाइन रिजल्ट की सुविधा।
  • राशनकार्ड, आधारकार्ड, मतदाता पहचान–पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा।
  • शिकायतें भी ऑनलाइन की जा सकती हैं।
  • सभी विभागों की पर्याप्त जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • आयकर की फाइलिंग भी ऑनलाइन की जा सकती है।

इस प्रकार सूचना–प्रौद्योगिकी से मानव के धन, श्रम और समय की पर्याप्त बचत हो रही है तथा मानव विकास और समृद्धि की दिशा में तीव्रगति से आगे बढ़ रहा है।

सूचना–प्रौद्योगिकी के साधन– सूचना–प्रौद्योगिकी को व्यापक बनाने में कम्प्यूटर, इण्टरनेट, टेलीफोन, मोबाइल फोन का महत्त्वपूर्ण सहयोग रहा है। इन संसाधनों के माध्यम से ई–कॉमर्स, ई–मेल, ऑनलाइन सरकारी काम–काज हेतु ई–प्रशासन, ई–गवर्नेस, ई–बैंकिंग, ई–एज्यूकेशन, ई–मेडिसन, ई–शॉपिंग आदि से विकास की गति को बढ़ाया जा रहा है। कम्प्यूटर युग के इन संचार माध्यमों से हमने सूचना–प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना एक स्थान बनाया है।

सूचना–प्रौद्योगिकी का प्रभाव–सूचना–प्रौद्योगिकी ने आज विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं को जोड़कर एक नई अर्थव्यवस्था को जन्म दिया, जिससे समाज का प्रत्येक क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सूचना–प्रौद्योगिकी का सबसे अधिक प्रभाव निम्नलिखित क्षेत्रों पर अधिक पड़ा है–

(क) शिक्षा के क्षेत्र में सूचना–प्रौद्योगिकी शिक्षा के क्षेत्र में सूचना–प्रौद्योगिकी का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। सूचना–प्रौद्योगिकी की सहायता से विद्यार्थी अब ई–पुस्तकें, परीक्षा के लिए प्रतिदर्श प्रश्न–पत्र, पिछले वर्ष के प्रश्न–पत्र आदि देखने के साथ–साथ विषय–विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और अपने जैसे प्रतियोगियों से दुनिया के किसी भी कोने से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

ऑनलाइन पाठ्य–सामग्री से भी अध्ययन किया जा सकता है। ऑनलाइन प्रवेश–प्रक्रिया द्वारा विद्यार्थियों को निरर्थक भाग–दौड़ से छुटकारा मिल गया है। आज विभिन्न पाठ्यक्रमों; जैसे–बी०ई०, बी०–आर्क, एम०बी०ए०, एम०बी०बी०एस०, बी० एड० आदि की प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित होना सरल हो गया है। सारी सूचनाएँ ऑनलाइन होने से दूरस्थ शिक्षा में भी सूचना–प्रौद्योगिकी महत्त्वपूर्ण साधन बन चुकी हैं।

(ख) व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में सूचना–प्रौद्योगिकी–व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में सूचना–प्रौद्योगिकी अत्यन्त प्रभावी सिद्ध हो रही है। वित्त रिकॉर्ड कीपिंग, लेन–देन का विश्लेषण और उनके विवरण तैयार करने में सूचना–प्रौद्योगिकी पर्याप्त सहायक हुई है।

ई–कॉमर्स द्वारा उत्पाद की ऑनलाइन सूची और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली काफी प्रभावी है। बड़े–बड़े संस्थानों में जहाँ अनेक व्यक्ति काम करते हैं, वहाँ उनके वेतन, भत्तों, मासिक देनदारियों के विवरण तैयार करने, छुट्टी निर्धारण और आयोजना को लागू करने में सूचना–प्रौद्योगिकी का महत्त्वपूर्ण योगदान है।

इस प्रकार उत्पादन–प्रणालियों और भण्डारण–व्यवस्था के संचालन में सुविधा हो गई है। अब किसी कम्पनी का कोई भी अधिकृत व्यक्ति एक बटन दबाकर पूरे माल का रिकॉर्ड देख सकता है। वह अपनी योजनाओं में भी सुधार कर सकता है। इस प्रकार पूरे व्यवसाय के ऑनलाइन होने से व्यापार करना सुगम हो गया है।

(ग) डिजिटल इण्डिया मिशन और सूचना–प्रौद्योगिकी–सूचना–प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत अग्रणी राष्ट्रों में से एक है। भारत सरकार द्वारा शासन और प्रशासन में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए माई गवर्नमेंट जैसी वेबसाइटों का सृजन किया गया है, जिनको भारी जन समर्थन मिला है।

डिजिटल इण्डिया में ब्रॉडबेण्ड हाई–वे और मोबाइल कनेक्टिविटी के माध्यम से ई–गवर्नेस के अन्तर्गत सरकारी कार्यों और योजनाओं में सुधार, सभी के लिए सूचनाओं की उपलब्धता, नौकरियों में पारदर्शिता, तकनीकी शिक्षा के विकास द्वारा उत्पादन में वृद्धि आदि योजनाएँ सम्मिलित हैं।

इसके अन्तर्गत सभी मन्त्रालयों एवं सरकारी विभाग आपस में जुड़े हैं। इस मिशन का उद्देश्य लोगों की भागीदारी के माध्यम से गुणात्मक परिवर्तन लाना, भारत को तकनीकी दृष्टि से उन्नत बनाना तथा समाज और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।

(घ) अन्य क्षेत्रों में सूचना–प्रौद्योगिकी–शिक्षा, व्यापार, उद्योग, नौकरी, कृषि, प्रशासन के अतिरिक्त सूचना–प्रौद्योगिकी जीवन के सभी क्षेत्रों में अपनी उपयोगिता सिद्ध करने के साथ ही अपशिष्ट–संग्रह और निष्पादन उद्योग में भी कारगर सिद्ध हुई है। अपशिष्ट–प्रबन्धन के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विस्तार के पीछे सक्षम प्रौद्योगिकी समाधान की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

उपसंहार– इस प्रकार कहा जा सकता है कि सूचना–प्रौद्योगिकी ने लोगों को अपने अधिकारों, कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक बनाकर एक प्रगतिशील समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। एक विश्व की संकल्पना को एक रचनात्मक बल मिला है। निश्चय ही सूचना–प्रौद्योगिकी एक दिन सम्पूर्ण विश्व को समृद्ध बनाकर सर्वत्र सुख और शान्ति का साम्राज्य स्थापित करने में सफल होगी।

1Hindi

प्रौद्योगिकी – टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान Advantages Disadvantages of Technology in Hindi

प्रौद्योगिकी – टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान (Advantages Disadvantages of Technology in Hindi)

इस लेख में आप हिंदी में प्रौद्योगिकी – टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान (Advantages – Disadvantages of Technology in Hindi) के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे। साथ ही इसमें हमने टेक्नॉलजी क्या है, महत्व, प्रकार जैसी जानकारियाँ भी सम्मिलित किया है।

Table of Content

टेक्नोलॉजी क्या है? What is Technology in Hindi?

जिस गति से आज हम प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं, उसकी तुलना यदि मानव इतिहास में हुए बदलाओं से करी जाए तो विज्ञान और टेक्नोलोजी विकास की एक नई श्रृंखला बनाती है। 

वर्तमान सभ्यता के नवीनीकरण का मुख्य कारण टेक्नोलॉजी में विकास है। आमतौर पर टेक्नोलॉजी का अर्थ ऐसे औद्योगिक तथा व्यवहारिक कलाओं का मिश्रण होता है, जो विज्ञान से संबंधित अध्ययन अथवा विज्ञान का ज्ञान कहलाता है। 

मानव ने विज्ञान के क्षेत्र में जितना प्रगति कर लिया है, वह इसी के द्वारा निर्मित तमाम तरह के अविष्कारों अथवा तकनीकों के कारण ही संभव हो सका है।

प्रौद्योगिकी अथवा टेक्नोलॉजी को परिभाषित करने के लिए विभिन्न प्रकार के दृष्टिकोण अपनाए जाते हैं, अतः इसकी कई सारी परिभाषाएं हैं। आसान शब्दों में कहा जाए, तो मानव जीवन को सुगम और सरल बनाने वाली तमाम तरह की सुविधाएं टेक्नॉलॉजी द्वारा निर्मित हैं।

टेक्नोलॉजी का महत्त्व Importance of Technology in Hindi

  • प्रौद्योगिकी विकास के कारण ही स्वास्थ्य सुविधाओं में बेमिसाल परिवर्तन आया है। जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज पलक झपकते ही हो सकता है।
  • दुनिया भर में सिर्फ एक जगह बैठे बैठे ही हम हजारों मिलो दूर किसी से भी बातचीत कर सकते हैं।
  • दुनिया में सबसे शक्तिशाली राष्ट्र वही माने जाते हैं, जिनके पास एडवांस टेक्नोलॉजी और सशस्त्र बल उपलब्ध होते हैं और वह केवल टेक्नॉलॉजी से ही विकसित किए जा सकते हैं।
  • जिन निर्माण कार्यों के लिए वर्षों का समय लग जाता था। वह अब एक महीने के अंदर ही पूरा हो सकता है। उदाहरण स्वरूप बड़ी बड़ी इमारतें, पुल इत्यादि।
  • टेक्नोलॉजी के कारण ही ऑटोमेशंस का प्रभाव इतना बढ़ा है, जिससे कठिन से कठिन लगने वाले काम भी स्वयं पूर्ण हो सकते हैं।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों की ऐसी सर्वश्रेष्ठ खोज है, जिससे मानव मस्तिष्क जितनी क्षमता दूसरे मशीनों में उत्पन्न की जा सकती है। यह भविष्य के लिए कई सुनहरे अवसर को प्रकट करता है।
  • व्यवसाय चाहे जो भी हो छोटे, मध्यम या बड़े स्तर पर टेक्नोलॉजी का प्रयोग वहां जरूर किया जाता होगा। इससे टेक्नालॉजी के विस्तृत स्वरुप का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
  • हमें प्राचीन समय से अलग और विकसित बनाने में टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यदि हमारे पास प्रौद्योगिकी जैसा वरदान ना होता, तो हम शायद जंगलों अथवा कबीलों में निवास कर रहे होते।

टेक्नोलॉजी के प्रकार Types of Technology in Hindi

Artificial intelligence technology (कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौधौगिकी).

मानव द्वारा निर्मित ऐसे डिवाइस अथवा सॉफ्टवेयर जो कि मानव मस्तिष्क की तरह ही सोचने और कार्य करने की क्षमता रखते हैं, ऐसी टेक्नोलॉजी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी कहलाती है। 

विभिन्न प्रकार के रोबोट्स अथवा मशीनों में स्वयं निर्णय लेने की क्षमता स्थापित कर दी जाती है। आधुनिक समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है।

Medical Technology (चिकित्सा प्रौधौगिकी)

प्रौद्योगिकी के कारण इंसानों का जीवन परिवर्तित हो चुका है। एडवांस टेक्नोलॉजी की सहायता से ऐसे रोगों का पता और निदान किया जा रहा है, जिनके विषय में कोई भी नहीं जानता था। और यह केवल टेक्नोलॉजी की सहायता से ही संभव हो सका है। 

मेडिकल के क्षेत्र में रोगियों की बीमारी का इलाज बेहद सरलता से हो पा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा की मेडिकल टेक्नोलॉजी के कारण ही इंसानों की आयु कुछ वर्ष और बढ़ गई है।

Construction Technology (निर्माण प्रौधौगिकी)

दुनिया में जितने भी बड़ी बड़ी इमारतें, पुल और अन्य स्थलों का निर्माण किया गया है, वह निर्माण प्रौद्योगिकी के अंतर्गत आता है। ऐसी टेक्नोलॉजी जिसकी सहायता से कंस्ट्रक्शन करने के लिए जरूरी मशीनों का निर्माण होता है। 

2D और 3D नक्शे को भी आसानी से टेक्नॉलॉजी की सहायता से अंजाम दिया जा रहा है। यह टेक्नोलॉजी समय के साथ-साथ उर्जा और धन सभी के अतिरिक्त व्यय को कम कर रहे हैं और ऑटोमेशन को बढ़ावा दे रहे हैं।

Education Technology (शिक्षा प्रौधौगिकी)

टेक्नालॉजी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अद्वितीय क्रांति लाई है, जिससे विद्यार्थियों के लिए ज्ञान प्राप्ति का मार्ग और भी आसान हो चुका है। इंटरनेट , कंप्यूटर , लैपटॉप, मोबाईल , इत्यादि के जरिए अब सभी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

एजुकेशन टेक्नोलॉजी इतनी बेहतरीन है कि एक ही जगह पर बैठे आप दुनिया के किसी भी क्षेत्र के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Agriculture Technology (कृषि प्रौधौगिकी)

टेक्नोलॉजी ने इंसानों के ऊपर बहुत बड़ा उपकार किया है। हर क्षेत्र की तरह कृषि क्षेत्र में भी हमने इसकी सहायता से बेमिसाल उपलब्धियां प्राप्त किए हैं। 

उदाहरण स्वरूप ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और कल्टीवेटर इत्यादि कृषि प्रौद्योगिकी के अंतर्गत आते हैं, जो किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। टेक्नोलॉजी की मदद से ही हरित क्रांति संभव हो पाई है।

Communication Technology (संचार प्रौधौगिकी)

संचार प्रौद्योगिकी ने मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा योगदान दिया है। कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के कारण ही दुनिया भर में कहीं भी सूचनाओं का आदान प्रदान करना संभव हो सका है। 

इंटरनेट की मदद से चलने वाले तमाम डिवाइस इसके अलावा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव आया है।

Information Technology (सूचना प्रधौगिकी)

ऐसे गुप्त जानकारियां या डाटा जिनका सुरक्षित होना अति आवश्यक होता है तथा सही समय और सही व्यक्ति तक सुरक्षित तरीके से जानकारी का आदान-प्रदान करना सूचना प्रौद्योगिकी के कारण बहुत ही सुगम बन गया है। 

बड़े-बड़े व्यवसाय जिनके डाटा बेशकीमती होते हैं, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के जरिए ही तमाम व्यवसायों का संचालन किया जाता है। 

Entertainment Technology (मनोरंजन प्रौधौगिकी)

सभी जरूरी कार्यों के जैसे ही मनोरंजन करना भी आवश्यक होता है। यदि व्यक्ति 24 घंटे बिना रुके किसी रोबोट के जैसे काम करने लगे, तो यह उसके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। 

ऐसे में मनोरंजन के क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी ने धूम मचाई है। टेलीविजन, वीडियो गेम्स, थियेटर्स, सोशल मीडिया, मोबाइल इत्यादि बहुत सारे इंटरटेनमेंट टेक्नॉलॉजी के साधन हैं।

टेक्नोलॉजी के 10 फायदे Advantages of Technology in Hindi

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं.

मेडिकल टेक्नोलॉजी की सहायता से स्वास्थ्य सुविधाओं में जितने भी सुधार और परिवर्तन आए हैं, उनसे कोई भी अनजान नहीं रहा है। टेक्नोलॉजी की सहायता से जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज संभव हो पाया है।

रोजगार के विभिन्न मार्ग

हर परिवर्तन एक नया अवसर जरूर लाती है। इसी तरह टेक्नोलॉजी में होने वाले नए बदलावों के साथ हजारों प्रकार के रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होते जा रहे हैं।

मनोरंजन का साधन

टेक्नोलॉजी मनोरंजन का एक ऐसा साधन प्रस्तुत करता है, जिससे कभी भी बोरियत नहीं महसूस होती। इस तरह मनोरंजन के क्षेत्र में भी प्रौद्योगिकी के कारण बड़ा परिवर्तन आया है।

संचार माध्यम में सहयोगी

अपने परिचितों के साथ दुनिया के किसी भी देश में बैठकर आसानी से मुलाकात की जा सकती है। कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी हमारे लिए एक वरदान स्वरूप है।

शिक्षा प्रणाली में क्रांति

विकास का पहला चरण ज्ञान होता है। प्रौद्योगिकी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अद्वितीय क्रांति लाई है। यह परिणाम है टेक्नोलॉजी का कि अब शिक्षा के द्वार हर किसी के लिए खुले हैं।

कम लागत और बेहतर परीणाम

यदि निर्माण कार्य का उदाहरण लिया जाए, तो पहले जितने मजदूरों का परिश्रम और अधिक समय व्यर्थ होता था वह टेक्नॉलॉजी अकेले ही कुछ समय के अंदर ही करने की क्षमता रखता है। इससे संसाधनों की बचत तो हो ही रही है, साथ ही कम लागत और बेहतर परिणाम भी मिलते हैं।

यात्रा के लिए सुविधा

जाहिर सी बात है कि टेक्नॉलॉजी ने यात्रा को भी बेहद सरल बना दिया है। पहले ऐसा कुछ नहीं हुआ करता था, लोगों को एक सामान्य दूरी तय करने में कई दिनों का समय लग जाता था। लेकिन अब वही यात्रा अब कुछ घंटों में सिमट गई है।

प्रगति के रूप में होने वाले बदलाव नवीनीकरण का उदाहरण है। यह न केवल कलात्मकता को प्रकट करती है, बल्कि नए अविष्कारों की शोध करने में भी काफी सहायक है। इस तरह टेक्नॉलॉजी के कारण ही नवीनीकरण सुगम बन सका है।

घरेलू कार्यों में सुगमता

यदि घरेलू कार्यों के बात की जाए तो वाशिंग मशीन और दूसरे ऑटोमेटिक क्लीनिंग मशीन्स इत्यादि द्वारा कामों का बोझ थोड़ा कम हो गया है। इसके अलावा भोजन तैयार करने के लिए दूसरी मशीने और आरामदायक उपकरणों के कारण जीवन और भी सुखदायक बन गया है।

पूरी दुनिया में लोगों तक पहुंच

जैसा कि पहले बताया गया कि टेक्नॉलॉजी ने सुविधाओं के अनंत द्वार खोल दिए हैं, जिनसे कुछ भी करना संभव है। यह हजारों मीलो दूर बैठे किसी व्यक्ति तक आपकी पहुंच आसानी से करवा सकता है।

टेक्नोलॉजी के 10 नुकसान Disadvantages of Technology in Hindi

पूर्ण निर्भरता.

किसी भी चीज की अधिकता चाहे भले ही वह अमृत ही क्यों ना हो विष में आसानी से परिवर्तित हो सकती है। इसी तरह टेक्नोलॉजी पर पूर्ण निर्भरता भी अच्छी चीज नहीं है। धीरे-धीरे पूरी दुनिया ही टेक्नोलॉजी पर आश्रित होते जा रही है, जो एक बुरा संकेत है।

घटती रचनात्मकता

हर क्षेत्र और कार्य में जब मशीनों की सहायता ही ली जाएगी, तब भला स्वयं का मस्तिष्क का उपयोग किस तरह होगा। यही कारण है कि लोग अपनी बुद्धि का प्रयोग नहीं करते और मशीनों पर आश्रित होकर अपने कार्यों को पूरा करते हैं। यह धीरे-धीरे आपकी रचनात्मकता नष्ट कर देगी।

डिजिटल अपराध

साइबर बुलिंग, हैकिंग, ट्रॉलिंग, स्टॉकिंग इत्यादि डिजिटल अपराध का एक स्वरूप है, जिसे टेक्नोलॉजी की आड़ में अंजाम दिया जाता है। प्रौद्योगिकी के बढ़ते स्वरूप के साथ ही ऐसे अपराधों में भी बढ़ोतरी हुई है।

प्राकृतिक संसाधनों का अतिशोषण

यह आम बात है कि जितने भी निर्माण कार्य होते हैं, उनमें प्राकृतिक संसाधनों का ही अधिकतम उपयोग होता है। एक तरफ जहां टेक्नॉलॉजी के सहायता से बड़े-बड़े आविष्कार अथवा निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध शोषण हो रहा है।

बेरोजगारी का कारण

यह चिंता का विषय है कि जो कार्य पहले लोगों द्वारा किए जाते थे, वह अब मशीनें कर रही हैं। ऐसे से लोगों के रोजगार का माध्यम भी छिन जाता है। यदि ऐसे ही चलता रहा, तो बेरोजगार का स्तर बहुत ऊंचा चला जाएगा।

स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां

जहां एक तरफ टेक्नॉलॉजी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार किए हैं, वहीं दूसरी ओर इसके कारण ही लोगों में तरह-तरह की बीमारियां भी देखी जा रही है। हानिकारक केमिकल्स, निरंतर स्क्रीन तक पहुंच इत्यादि हजारों ऐसे कारण हैं, जिनसे स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां उत्पन्न हो सकते हैं।

पर्यावरण पर संकट

एसिड रेन , ग्लोबल वार्मिंग इत्यादि जैसी बहुत से ऐसे उदाहरण हैं, जो टेक्नॉलॉजी के कारण उत्पन्न होते हैं। भले ही टेक्नॉलॉजी हमारे लिए वरदान है, लेकिन इसका अंधाधुन उपयोग करने के कारण यह पर्यावरण पर काल की तरह मंडरा रहा है।

सोशल मीडिया के दुष्परिणाम

सोशल मीडिया लोगों के लिए किस तरह उपयोगी है, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन इसके दुष्परिणाम भी सभी को पता होना चाहिए। यह टेक्नोलॉजी का ही एक निर्मित स्वरूप है, जिसे यदि अच्छे से इस्तेमाल ना किया जाए तो यह किसी कृतिम आपदा का स्वरूप ले सकती है।

पृथ्वी के विनाश का अंतिम कारण (युद्ध)

जब तक विकसित देशों के पास परमाणु हथियार नहीं थे, तब तक पृथ्वी के नष्ट होने की संभावना थोड़ी कम थी। लेकिन अब सभी देश टेक्नॉलॉजी की सहायता से सशस्त्र हो चुके हैं। टेक्नॉलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है, कि यदि अब बड़े स्तर पर कोई युद्ध होगा तो पूरी पृथ्वी तबाह हो सकती है।

मशीनों के समक्ष लोगों का कम महत्त्व

यह तो सत्य है कि जब से टेक्नॉलॉजी ने अपना विस्तार किया है, तभी से लोगों का महत्व कम हो गया है। क्योंकि यह कम समय में कम लागत में सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रदान करता है, इसीलिए मजदूरों का रोजगार छिन गया है।

यह केवल एक उदाहरण था, लेकिन इसके अलावा भी ऐसे हजारों कारण हैं, जो यह बताते हैं कि किस तरह दिन-ब-दिन मशीनों का प्रभाव बढ़ रहा है।

निष्कर्ष Conclusion

इस लेख में आपने प्रौद्योगिकी – टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान (Advantages – Disadvantages of Technology) के विषय में पढ़ा। आशा है यह लेख आपको जानकारी से भरपूर लगा होगा। अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें।

13 thoughts on “प्रौद्योगिकी – टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान Advantages Disadvantages of Technology in Hindi”

This topic is so brilliant. I think I have my goose bums when I read this

nice post on technology

Bhai bhai bhai. Bhout bada halp koya bhai me to tecnology ke pura khilaf hu bhai. I’m not use all of for tecnology items

It helped me a lot.. thanku very much

Very nice essay on transport and communication

Disadvantages of technology easy , help me a lot

very very nice post excellent

Bhut hard essay

Nice points

Nice sir, aaj ham issi topic per speech dene wale hain school me hame ye topic bahut accha laga.

Advantages of technology for dibet thank

Leave a Comment Cancel reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed .

  • Now Trending:
  • Nepal Earthquake in Hind...
  • Essay on Cancer in Hindi...
  • War and Peace Essay in H...
  • Essay on Yoga Day in Hin...

HindiinHindi

Information technology in hindi essay इनफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी पर निबंध.

Write Information Technology in Hindi Essay. इनफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी पर निबंध। Learn more essay on science and technology in Hindi along with information in Hindi essay for class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12. Essay on information technology in Hindi 1000 words.

hindiinhindi Information Technology in Hindi

Information Technology in Hindi Essay

आज का युग कम्प्यूटर आधारित सूचना प्रौद्योगिकी का है। सूचना और संदेश के क्षेत्र में एक विस्फोट की स्थिति है जिससे हमारे ज्ञान क्षितिज का असाधारण रूप से विस्तार हुआ है। सूचना ही ज्ञान का दूसरा नाम है। जीवन और जगत के विभिन्न रहस्यों को ये नई-नई सूचनाएं हमारे सामने उद्घाटित कर रही हैं। ज्ञान ही हमारी सच्ची शक्ति और सार्मथ्य है। इस प्रकार इनफोटैक या सूचना प्रौद्योगिकी के इस विलक्षण विकास ने मानव के सशक्तिकरण में असाधारण रूप में सहायता की है।

भारत में कम्प्यूटरों व सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग लगभग तीन दशक पहले शुरू हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस में विशेष रूचि ली और इसके प्रचार-प्रसार में बहुत सहयोग व सहायता दी। तब से लेकर अब तक कम्प्यूटर उद्योग व इंटरनैट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारत इस क्षेत्र में एक विशेष स्थान व महत्त्व रखने लगा है। सॉफ्टवेयर क्षेत्र में तो हमारा देश आज बहुत आगे है तथा विश्व का जाना-माना देश है। भारत में कम्प्यूटर मैनपावर बहुत विशाल और गुणवत्ता में श्रेष्ठ श्रेणी का है। इसके विकास और दोहन की अनंत संभावनाएं हैं। कम्प्यूटर निर्माण, प्रशिक्षण, परिचालन आदि के यहां कई बड़े-बड़े संस्थान व कम्पनियां हैं। इन्होंने हमारे जीवन के हर क्षेत्र में क्रांति व नवजागरण ला दिया है।

वर्ल्ड वाइड वैब जिसे W 3 भी कहा जाता है, का विकास बीसवीं सदी के अंतिम दशक के प्रारंभिक वर्षों में हुआ। सबसे पहले इसका प्रयोग यूरोप में। न्यूक्लिअर रिसर्च के हितार्थ सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिये किया गया। अमेरिका में इसका प्रारम्भ 1885-86 में सुरक्षा विभाग तथा बैल लेब्स ने किया। वैब नैटवर्क के अन्तर्गत हजारों, लाखों कम्प्यूटर्स उपग्रहों तथा फाइबर तंतु केबलों द्वारा एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। इन में परस्पर सूचना, संदेश, तथ्यों, चलचित्रों आदि का पलक झपकते ही सरलता से आदान-प्रदान किया जा सकता है। इंटरनैट ने इन अनगिनत वैबसाइटों पर सर्किंग (भ्रमण) बहुत आसान कर दिया है।

अब कोई भी व्यक्ति कहीं भी अपने कम्प्यूटर व इंटरनेट के माध्यम से कहीं से भी सूचनाएं प्राप्त कर उनका उपयोग कर सकता है। एक अंतर्राष्ट्रीय सोसाइटी इन वैबसाइटों का प्रबंधन करती है और इंटरनेट प्रणाली के प्रचलन और संचालन का काम देखती है। वैबसाइट पर भ्रमण के लिए आपके पास एक अच्छे कम्प्यूटर के अतिरिक्त इंटरनेट कनेक्शन का होना आवश्यक है। इंटरनैट का कनैक्शन मॉडम व टेलीफोन लाइन के माध्यम से हो सकता है या फिर केबल द्वारा।

भारत में इंटरनैट का उपयोग बहुत तेज गति से बढ़ता जा रहा है। हमारे सरकार की ओर से इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे जुड़े विभिन्न संस्थानों, उपक्रमों, कम्प्यूटर उत्पादकों आदि को विशेष रियायतें व सुविधाएं दी जा रही हैं। परिणामत: इंटरनैट कम्पनियों ने बेहतर सुविधाएं देना प्रारंभ कर दिया और वह भी घटी दरों पर।

इंटरनैट पर दुनिया भर की सूचनाएं, तथ्य, जानकारियां और आंकड़े 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। माउस से एक क्लिक करके हम किसी भी सूचना को तुरन्त प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों, सम्बन्धियों आदि को संदेश भेजना या उन से पाना भी अब एक बच्चों का खेल जैसा सरल और सहज हो गया है। इंटरनैट पर हम समाचार-पत्र, लेख, चुटकले आदि पढ़ सकते हैं, मौसम की अग्रिम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संसार के किसी भी रेडियो को इंटरनैट पर सुना जा सकता है।

मोबाइल कॉमर्स या एम-काम इन्टरनेट प्रौद्योगिकी का ही एक विकसित रूप है। इसके द्वारा मोबाइल या सैल्युलर फोनों का प्रचार-प्रसार बड़ी तीव्र गति से बढ़ रहा है। दिल्ली और मुंबई जैसे नगरों में तो अब हर चौथे-पांचवें व्यक्ति के पास सेल्युलर फोन है। इनके माध्यम से कारोबार करना, सूचनाओं का आदान-प्रदान करना या संदेश भेजना अब बहुत सरल हो गया है। इन उपकरणों का उपयोग वायरलैस एप्लिकेशन प्रोटोकॉल के द्वारा होता है। इंटरनेट से जुड़े रहने के कारण चलते-फिरते ही आप ई-मेल भेज सकते हैं तथा प्राप्त कर सकते हैं। शेयर बाजार के उतार-चढ़ीब, क्रिकेट मैच की ताजा जानकारी, बधाई संदेश, मौसम सम्बन्धी सूचनाएं आदि सभी सेल्युलर फोन पर अब उपलब्ध रहती हैं। अब आप अपने सेल्युलर फोन द्वारा कहीं भी भ्रमण करते हुए बैंक से लेन-देन कर सकते हैं और अपने खाते के बारे में सूचना प्राप्त कर सकते हैं या फिर कोई वस्तु बाजार से खरीद सकते हैं। इन फोनों के माध्यम से रेल या वायुयान में सीटों का आरक्षण भी पल भर में ही किया जा सकता है।

अब वह दिन दूर नहीं जब आप घर बैठे ही संसार के किसी भी स्टॉक एक्सचेंज पर विश्व की किसी भी कम्पनी के शेयर क्रय-विक्रय कर सकेंगे। सेल्युलर फोन अब बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं तथा इनका उत्पादन बहुत बड़े स्तर पर हो रहा है। अत: इनकी कीमतें इतनी तेजी से गिर रही हैं कि कोई भी साधारण व्यक्ति, इसका उपयोग कर सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी में यह क्रांति इंटरनैट से ही संभव हो सकी है। इंटरनैट हमारी चहुंमुखी उन्नति व विकास के लिए रामबाण सिद्ध हो रहा है।

लेकिन इंटरनैट और वैब सरफिंग (भ्रमण) का एक दूसरा पहलू भी है जो अत्यन्त दुखद है। इंटरनैट सम्बन्धी अपराधों की संख्या दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ रही है। मनचले तथा अनुशासनहीन व्यक्ति मनमाने ढंग से इंटरनैट का प्रयोग करते हुए दूसरे लोगों को अश्लील चित्र, संदेश आदि भेजने से नहीं चूकते। कुछ अपराधिक छवि के व्यक्ति बैंक खातों के कोड या पिन चुराकर बैंकों से रुपया निकाल लेते हैं।

Thank you reading. Don’t for get to give us your feedback.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)

About The Author

information technology essay in hindi

Hindi In Hindi

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Email Address: *

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Notify me of follow-up comments by email.

Notify me of new posts by email.

HindiinHindi

  • Cookie Policy
  • Google Adsense

प्रौद्योगिकी पर निबंध 10 lines (Technology Essay in Hindi) 100, 150, 200, 250, 300, 500, words

information technology essay in hindi

प्रौद्योगिकी पर निबंध (Technology Essay in Hindi) – शब्द “प्रौद्योगिकी” और इसके उपयोग 20वीं शताब्दी के बाद से बहुत बदल गए हैं, और समय के साथ, यह तब से विकसित होना जारी है। हम प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित दुनिया में रह रहे हैं। प्रौद्योगिकी की उन्नति ने सांस्कृतिक परिवर्तनों के साथ-साथ मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रौद्योगिकी विभिन्न स्मार्ट और नवीन साधनों के माध्यम से कार्य करने के नवीन तरीके प्रदान करती है। 

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट्स, संचार के तेज़ तरीके और परिवहन ने हमारे जीवन में आराम कारक को जोड़ा है। इसने व्यक्तियों और विभिन्न व्यावसायिक उद्यमों की उत्पादकता में सुधार करने में मदद की है। प्रौद्योगिकी ने कई परिचालन क्षेत्रों में एक क्रांति ला दी है। वर्षों से मानव जाति ने जो प्रगति की है, उसमें निस्संदेह इसने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रौद्योगिकी पर 10 लाइनें (10 Lines on Technology in Hindi)

  • 1) प्रौद्योगिकी सभी के कल्याण के लिए वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग है।
  • 2) प्रौद्योगिकी उद्योग और आजीविका का एक अभिन्न अंग बन गई है।
  • 3) यहां तक ​​कि एक छोटा पिन और एक बड़ा जेटलाइनर, सभी प्रौद्योगिकी के उत्पाद हैं।
  • 4) मानव द्वारा विकसित प्रारंभिक तकनीकी उपकरण एक छड़ी से बंधा एक पत्थर का भाला था।
  • 5) सबसे पहले मिस्र के लोगों ने नौकायन नौकाओं में पवन ऊर्जा का दोहन किया।
  • 6) पहियों का आविष्कार लगभग 4000 ईसा पूर्व मेसोपोटामिया में हुआ था।
  • 7) 12वीं शताब्दी लीवर, स्क्रू और चरखी जैसे सरल उपकरणों की उम्र थी, जो व्हीलबारो, पवन चक्कियों और घड़ियों जैसे जटिल उपकरणों के रूप में संयोजित होते थे।
  • 8) 19वीं सदी की सफलता ने टेलीग्राफ, टेलीफोन, रेडियो और टेलीविजन लाए।
  • 9) 20वीं सदी उत्पादन से लेकर अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में तकनीक में उछाल थी।
  • 10) इंटीग्रेटेड सर्किट (आईसी) के आगमन के साथ, उपकरण अधिक कॉम्पैक्ट और कुशल हो गए हैं।

प्रौद्योगिकी पर 100 शब्दों में लघु निबंध (Short Essay on technology in 100 words in Hindi)

टेक्नोलॉजी एक बहुत ही आश्चर्यजनक चीज है जिसे वैज्ञानिक बनाते हैं। वैज्ञानिक उन सभी चीजों पर ध्यान देते हैं जिनकी हमें मनुष्य के रूप में अपने जीवन में आवश्यकता होगी, फिर एक अच्छा गैजेट या वस्तु बनाएं। उदाहरण के लिए, वैज्ञानिक जानते थे कि हमें एक दूसरे के साथ संवाद करने का एक तरीका चाहिए, भले ही हम एक साथ न हों। इस वजह से उन्होंने एक ऐसा टेलीफोन बनाया जिसका इस्तेमाल हम दूसरे लोगों के साथ न होते हुए भी बात करने के लिए कर सकते हैं।

प्रौद्योगिकी हमारे जीवन को बहुत आसान और समस्या-मुक्त बनाने के लिए इस तरह के कई अलग-अलग विचारों का उपयोग करती है। यह हमारे काम को कम करके हमारी मदद करता है क्योंकि तकनीक हमारे लिए बहुत सारे काम करती है।

इनके बारे मे भी जाने

  • Online Classes Essay
  • Rainy Day Essay
  • Subhash Chandra Bose Essay
  • Swachh Bharat Abhiyan Essay
  • Taj Mahal Essay

प्रौद्योगिकी पर निबंध 150 शब्दों में (Essay on technology in 150 words in Hindi)

प्रौद्योगिकी आपके चारों ओर है – आपके गेमिंग गैजेट्स जैसे वाईआई, प्लेस्टेशन, एक्सबॉक्स इत्यादि में और आपके मोबाइल फोन, आईपैड, कंप्यूटर इत्यादि में। हमारे रसोईघर में माइक्रोवेव, टोस्टर, फ्रिज जैसी अधिकांश चीजें हैं। आदि सभी विभिन्न प्रकार की तकनीक हैं। प्रौद्योगिकी तब होती है जब हम विज्ञान की दुनिया से कुछ लेते हैं और फिर इसे ऐसी चीज़ में बनाते हैं जिसका मनुष्य उपयोग करते हैं।

हमें अपने भोजन को ठंडा रखना चाहिए ताकि गर्म मौसम में बाहर रहने से यह खराब न हो। विज्ञान की इस अवधारणा ने वैज्ञानिकों को हमारे भोजन को ठंडा रखने के लिए तकनीक विकसित करने में मदद की जब हम फ्रिज का उपयोग करके इसे नहीं खा रहे थे। वैसे तो हम सभी गर्म खाना खाना पसंद करते हैं। इसलिए, भोजन को तुरंत गर्म करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक माइक्रोवेव बनाया। इस प्रकार, वैज्ञानिकों ने हमारे दैनिक जीवन में हम सभी की मदद करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया। तकनीक हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी है।

प्रौद्योगिकी पर निबंध 200 शब्दों में (Essay on technology in 200 words in Hindi)

जब हम अपने चारों ओर देखते हैं, तो हमें प्रौद्योगिकी के बहुत से उदाहरण दिखाई देते हैं। हमारे हाथों में मोबाइल फोन, संगीत सुनने के लिए हम जो हेडफोन लगाते हैं, माइक्रोवेव जो हम अपने भोजन को गर्म करने के लिए उपयोग करते हैं, और यहां तक ​​कि हम जिस भवन में रहते हैं उसका निर्माण भी – सभी किसी न किसी प्रकार की तकनीक का उपयोग करते हैं।

आज की दुनिया में तकनीक इतनी महत्वपूर्ण है कि इसके बिना जीवन की कल्पना करना लगभग असंभव है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि यदि आप हर बार टेलीविजन नहीं देख पाते तो आप क्या करते? या अगर आप अपनी दादी से बात नहीं कर पाते जो आपसे दूर रहती हैं तो आप क्या करेंगे?

हमारे जीवन में तकनीक नहीं होने से हमें ऐसा महसूस होगा कि हमारे जीवन में कुछ कमी है। हां, अगर हम इसके बारे में गहराई से सोचें तो हमारे जीवन में तकनीक कितनी बड़ी भूमिका निभाती है।

प्रौद्योगिकी के सबसे अच्छे और सबसे सुलभ रूपों में से एक मोबाइल फोन या अधिक सटीक रूप से स्मार्टफोन है। एक स्मार्टफोन एक फोन है जो इंटरनेट से जुड़ सकता है। उनके पास एक फोन में कई उन्नत सुविधाएं हैं और प्रौद्योगिकी का एक बहुत अच्छा उदाहरण हैं।

प्रौद्योगिकी पर 250 शब्दों में निबंध (Essay on technology in 250 words in Hindi)

“प्रौद्योगिकी” – हमारे जीवन को आसान बनाने के साथ हमारी दक्षता बढ़ाने के लिए एक यांत्रिक, विद्युत, जैविक और सूचना प्रणाली को डिजाइन करने के लिए सामग्री, विज्ञान, प्रकृति के तकनीकी पहलुओं का अध्ययन और अनुप्रयोग। प्रौद्योगिकी का इतिहास नवपाषाण युग या उससे पहले का है। नवपाषाण युग में या उससे पहले के लोगों ने अपने कौशल, संसाधनों और विकसित तकनीकों का उपयोग अपने इष्टतम उपयोग के लिए किया। तब से, प्रौद्योगिकी ने मानव जीवन में बहुत प्रगति की है।

प्रौद्योगिकी की भूमिका

व्यापक स्तर पर प्रौद्योगिकी का पहला दृश्यमान उपयोग 18वीं शताब्दी में औद्योगिक क्रांति के रूप में शुरू हुआ, जहां मानव हाथों को मशीन टूल्स द्वारा प्रतिस्थापित किया गया। उसके बाद कई शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने तकनीक को इंसानों के करीब लाने की कोशिश की है। मनुष्य और प्रौद्योगिकी के इस बंधन ने हमारे जीवन को प्रौद्योगिकी पर अधिक निर्भर और केक की तरह आसान बना दिया है।

प्रौद्योगिकी हमारे दैनिक जीवन के परमाणु स्तर से स्थूल स्तर तक प्रवेश कर चुकी है। तकनीक के बिना हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन ने हमारे लिए कई प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित अन्य ग्रहों को देखना संभव बना दिया है।

प्रौद्योगिकी ने हमारी अर्थव्यवस्था को भी गतिशील बनाया है। लोग अपनी मर्जी से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, दूर और करीबियों के साथ आसानी से घूम सकते हैं। प्रौद्योगिकी इस ग्रह की 360 डिग्री प्रणाली बन गई है। चाहे वह खरीदारी, स्वचालन, आईटी, चिकित्सा, अंतरिक्ष, शिक्षा, संचार आदि के बारे में हो, आप आसानी से प्रौद्योगिकी की उपस्थिति का पता लगा सकते हैं।

संक्षेप में ‘प्रौद्योगिकी हमारी नई डिजिटल युग की जीवन रेखा है’। दिन-ब-दिन, प्रौद्योगिकी का विस्तार और विकास हो रहा है। प्रौद्योगिकी को रीढ़ की हड्डी के रूप में उपयोग करते हुए नए आविष्कार, दृष्टि, शोध किए जाते हैं।

प्रौद्योगिकी पर 300 शब्दों में निबंध (Essay on technology in 300 words in Hindi)

प्रौद्योगिकी पर निबंध (Technology Essay in Hindi) – प्रौद्योगिकी सामान्य आबादी के लिए विज्ञान का सबसे उपयोगी रूप है। सरल शब्दों में, प्रौद्योगिकी तब होती है जब हम विज्ञान की अवधारणाओं को लेते हैं और उन्हें गैजेट्स और उपकरणों में बदलते हैं जो मनुष्य के रूप में हमारे लिए उपयोगी होते हैं। जब हम अपने चारों ओर देखते हैं, तो लगभग सब कुछ प्रौद्योगिकी का परिणाम या एक रूप है।

उदाहरण के लिए, अभी आप जिस उपकरण का उपयोग कर रहे हैं वह संचार के लिए बनाई गई तकनीक का एक रूप है, या आपकी रसोई में रेफ्रिजरेटर विज्ञान का एक उपयोग है जो आपके भोजन को ताज़ा और ठंडा रखने में मदद करता है। इन उदाहरणों से हम देखते हैं कि हम तकनीक पर कितने निर्भर हैं और हमारे दैनिक जीवन में यह हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है।

किसी भी प्रकार की तकनीक का उपयोग किए बिना हमारे जीवन की कल्पना करना आसान नहीं है। संचार के सबसे छोटे संचार के लिए, हम अपने मोबाइल फोन की ओर रुख करते हैं। यहां तक ​​कि हमारे द्वारा खाए जाने वाले अधिकांश भोजन को विभिन्न तकनीकों का उपयोग करके कारखानों में पैक किया जाता है। इस प्रकार, प्रौद्योगिकी के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है। यह न केवल जीवन का एक तथ्य है बल्कि हम सभी के लिए एक आवश्यकता भी है।

वास्तव में, स्मार्टफोन, यानी एक मोबाइल फोन जो इंटरनेट से जुड़ सकता है, दुनिया भर में प्रौद्योगिकी के सबसे तेजी से बढ़ने वाले और सबसे सुलभ रूपों में से एक बन रहा है। स्मार्टफोन पर आप तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं, इंटरनेट ब्राउज़ कर सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं और सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं। स्मार्टफोन प्रौद्योगिकी के आगमन के साथ, न केवल आपके दोस्तों के साथ संवाद करने का व्यावहारिक उद्देश्य पूरा हो गया है, बल्कि कई अन्य लोगों के साथ भी, जैसा कि उल्लेख किया गया है।

इस प्रकार, आज की दुनिया में, जैसे-जैसे वर्ष बीतते हैं, प्रौद्योगिकी का महत्व अधिक से अधिक होता जाता है। वैज्ञानिकों ने प्रौद्योगिकी का उपयोग करके मनुष्यों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ किया है, और हमें अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है।

प्रौद्योगिकी पर निबंध 500 शब्दों में (Essay on technology in 500 words in Hindi)

प्रौद्योगिकी पर निबंध (Technology Essay in Hindi) – प्रौद्योगिकी पर इस निबंध में, हम चर्चा करने जा रहे हैं कि प्रौद्योगिकी क्या है, इसके उपयोग क्या हैं, और यह भी कि तकनीक क्या कर सकती है? सबसे पहले, प्रौद्योगिकी, मशीनरी बनाने, निगरानी और डिजाइन करने के लिए तकनीकी और वैज्ञानिक ज्ञान के उपयोग को संदर्भित करती है। साथ ही, प्रौद्योगिकी अन्य वस्तुओं को बनाने में मदद करती है जो मानव जाति की सहायता करती हैं।

प्रौद्योगिकी पर निबंध – एक वरदान या अभिशाप?

विशेषज्ञ इस विषय पर वर्षों से बहस कर रहे हैं। साथ ही, तकनीक ने मानव जीवन को आसान बनाने के लिए एक लंबा रास्ता तय किया है लेकिन इसके नकारात्मक पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वर्षों से तकनीकी प्रगति ने प्रदूषण में गंभीर वृद्धि की है। साथ ही, प्रदूषण कई स्वास्थ्य समस्याओं का एक प्रमुख कारण बन गया है। साथ ही इसने लोगों को जोड़ने के बजाय समाज से काट दिया है। सबसे ऊपर, इसने श्रमिक वर्ग से कई नौकरियां छीन ली हैं।

प्रौद्योगिकी और विज्ञान के बीच परिचित

चूंकि वे पूरी तरह से अलग-अलग क्षेत्र हैं लेकिन वे एक-दूसरे पर अन्योन्याश्रित हैं। साथ ही, विज्ञान के योगदान के कारण ही हम नए इनोवेशन और नए तकनीकी उपकरणों का निर्माण कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रयोगशालाओं में किए गए शोध प्रौद्योगिकियों के विकास में बहुत योगदान देते हैं। दूसरी ओर, प्रौद्योगिकी विज्ञान के एजेंडे का विस्तार करती है।

हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा

नियमित रूप से विकसित हो रही तकनीक हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। इसके अलावा, नई प्रौद्योगिकियां बाजार में तूफान ला रही हैं और लोग कुछ ही समय में उनके अभ्यस्त हो रहे हैं। इन सबसे ऊपर, तकनीकी प्रगति ने राष्ट्रों के विकास और विकास को प्रेरित किया है।

प्रौद्योगिकी का नकारात्मक पहलू

हालांकि तकनीक एक अच्छी चीज है, लेकिन हर चीज के दो पहलू होते हैं। टेक्नोलॉजी के भी दो पहलू होते हैं एक अच्छा और दूसरा बुरा। यहां तकनीक के कुछ नकारात्मक पहलू हैं जिन पर हम चर्चा करने जा रहे हैं।

नई तकनीक के साथ औद्योगीकरण बढ़ता है जो हवा, पानी, मिट्टी और शोर जैसे कई प्रदूषणों को जन्म देता है। साथ ही, वे जानवरों, पक्षियों और मनुष्यों में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बनते हैं।

प्राकृतिक संसाधनों की समाप्ति

नई तकनीक के लिए नए संसाधनों की आवश्यकता होती है जिसके लिए संतुलन बिगड़ जाता है। आखिरकार, इससे प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन होगा जो अंततः प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ देगा।

एक मशीन कई मजदूरों की जगह ले सकती है। साथ ही, मशीनें कई घंटों या दिनों तक बिना रुके एक समान गति से काम कर सकती हैं। इसके कारण, कई श्रमिकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा जो अंततः बेरोजगारी को बढ़ाता है।

प्रौद्योगिकी के प्रकार

आमतौर पर हम तकनीक को एक ही पैमाने पर आंकते हैं लेकिन वास्तव में तकनीक को विभिन्न प्रकारों में बांटा गया है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, औद्योगिक प्रौद्योगिकी, वास्तु प्रौद्योगिकी, रचनात्मक प्रौद्योगिकी और कई अन्य शामिल हैं। आइए इन तकनीकों पर संक्षेप में चर्चा करें।

औद्योगिक प्रौद्योगिकी

यह तकनीक मशीनों के निर्माण के लिए इंजीनियरिंग और विनिर्माण प्रौद्योगिकी का आयोजन करती है। साथ ही, यह उत्पादन प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाता है।

रचनात्मक तकनीक

इस प्रक्रिया में कला, विज्ञापन और उत्पाद डिजाइन शामिल हैं जो सॉफ्टवेयर की मदद से बनाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें 3डी प्रिंटर, आभासी वास्तविकता, कंप्यूटर ग्राफिक्स और अन्य पहनने योग्य प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।

सूचान प्रौद्योगिकी

इस तकनीक में सूचना भेजने, प्राप्त करने और संग्रहीत करने के लिए दूरसंचार और कंप्यूटर का उपयोग शामिल है। इंटरनेट सूचना प्रौद्योगिकी का सबसे अच्छा उदाहरण है।

आज हम अपने दैनिक जीवन में जो कुछ भी उपयोग करते हैं वह प्रौद्योगिकी का उपहार है और जिसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। साथ ही, हम इस तथ्य से भी इनकार नहीं कर सकते कि इसने हमारे आसपास के वातावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

प्रौद्योगिकी निबंध पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs)

Q.1 तकनीक का मूल शब्द क्या है.

उत्तर. टेक्नोलॉजी शब्द दो ग्रीक शब्दों से बना है जिसका अर्थ है कला और शिल्प और लोगो का अर्थ है शब्द।

प्र.2 तकनीक क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर. प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसने हमारे जीवन को अधिक सुविधाजनक और आसान बना दिया है।

Q.3 तकनीक अच्छी है या बुरी?

उत्तर. तकनीक अच्छी या बुरी नहीं होती, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करती है कि हम इसे अपने जीवन में किस तरह इस्तेमाल करते हैं।

Q.4 प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पहला आविष्कार क्या था?

उत्तर. प्रारंभिक मनुष्य द्वारा उपयोग किए जाने वाले पत्थर के औजारों को प्रौद्योगिकी का पहला आविष्कार माना जाता था।

Q.5 तकनीक का आविष्कार करने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा था?

उत्तर. तकनीक का आविष्कार करने वाला मिस्र दुनिया का पहला देश था।

  • निबंध ( Hindi Essay)

information technology essay in hindi

Essay on Technology Development in India in Hindi

जिस प्रकार दिन ब दिन  टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है उसी के साथ साथ हमारे देश का विकास हो रहा है। टेक्नोलॉजी हमारी जीवन को और भी ज्यादा आसान बनाते जा रहा है।वर्तमान समय को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में टेक्नोलॉजी से हर काम  होगी। आज के जमाने में टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र में काम आ रहा है। टेक्नोलॉजी का विकास विज्ञान से होता है। विज्ञान का चमत्कार आज सभी देख रहे है नई नई टेक्नोलॉजी के रूप में। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तो सही तरीके से लिया जाए तो वह देश में विकास लाता है परंतु अगर इसका गलत उपयोग किया गया तो इसका दुष्परिणाम देश में भी देखा जा सकता है।

Table of Contents

टेक्नोलॉजी क्या है?

टेक्नोलॉजी का मतलब सभी मेथड,सिस्टम और डिवाइस जिसका इस्तेमाल विज्ञान के क्षेत्र में नई खोज के लिए किया जाता है। विज्ञान की दुनिया में टेक्नोलॉजी का उपयोग हर कोई नहीं कर पाता। बड़े बड़े वैज्ञानिकों ने टेक्नोलॉजी का उपयोग कर बहुत सारे चीजों का आविष्कार किया था ,जिसका इस्तेमाल आज हम सब कर रहे हैं। पुराने समय के मुकाबले आज के समय में हमें जितने भी सुविधाएं मिली है यह सब टेक्नोलॉजी की मदद से मिली है। टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के लिए और कुछ नया आविष्कार करने के लिए बहुत सारे विज्ञान का ज्ञान प्राप्त होना चाहिए और मन में कुछ नया बनाने का उद्देश्य होना चाहिए।

नई नई टेक्नोलॉजी को देखते हुए मनुष्य का मानसिक विकास भी बढ़ता जा रहा है। हमारे आसपास दिखने वाली सभी डिवाइसेज और इस्तेमाल की जाने वाली सिस्टम को ही टेक्नोलॉजी कहते हैं।

टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट का महत्व:-

टेक्नोलॉजी का देश विदेश में बहुत महत्व है। किसी भी देश के विकाश का कारण उस देश की टेक्नोलॉजी ही है। देश के आर्थिक विकास का पूरा जिम्मा टेक्नोलॉजी के ऊपर होता है। टेक्नोलॉजी की सहायता से देश के आर्थिक व्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था में सुधार आता है।मनुष्य के जीवन में चटर्जी का इतना महत्व बढ़ चुका है कि एक जगह से दूसरी जगह का हाल खबर हम बैठे बैठे पता लगा लेते हैं। ऐसी जगह जहां पैदल जाने पर हमें साल गुजर जाएगा ,वहां हम घंटों में पहुंच जाते हैं।टेक्नोलॉजी की मदद से बहुत सारी चीजों का आविष्कार किया गया ,जिसका इस्तेमाल मनुष्य करके अपने जीवन को और भी ज्यादा आसान बनाते जा रहे हैं।

आज का पूरा युग टेक्नोलॉजी का यूग हो गया है । टेक्नोलॉजी से ना सिर्फ मानव विकास होता है उसके साथ साथ पूरे देश का भी आर्थिक विकास होता है। टेक्नोलॉजी के विकाश के साथ मानव की मानसिक विकास हो रहा है जिससे और भी नए उपकरणों का आविष्कार होगा। उपकरणों का आविष्कार होगा।

टेक्नोलॉजी किन किन क्षेत्रों में मदद कर रहा है :-

टेक्नोलॉजी आज हर क्षेत्र में मदद कर रहा है कई सरे ऐसे क्षेत्र है जहां पर टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा योगदान है।हनी क्षेत्रों में विकास का कारण टेक्नोलॉजी बनता आ रहा है। निम्न मुख्य क्षेत्र है जैसे –

  कृषि की स्थिति में सुधार : –

टेक्नोलॉजी की मदद से कृषि क्षेत्र ने एक बहुत ही अच्छी गति प्राप्त कर ली है।इसकी वजह से आज खेतों में नए-नए उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। खेतों की जुताई और बीज रोपण सब कुछ नई तकनीक के साथ हो रही है। खेतों में हल चलाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे किसानों को बहुत सहायता मिलती है।     

  खाद्य उत्पादन में बढ़ोतरी :-

खेतों में खाद्य उत्पादन की वृद्धि में भी टेक्नोलॉजी का ही हाथ है। खेतों की सिंचाई बीज रोपण और फसलों की कटाई सब कुछ टेक्नोलॉजी से हो रहा है। नई-नई केमिकल का आविष्कार करके खेतों में फसलों को कम समय में दोगुना उगाया जा रहा है।

औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि:-

टेक्नोलॉजी से औद्योगिक उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई है जैसे नए नए उपकरण बनना ,सॉफ्टवेयर की मदद से अनेक डिवाइस में विकाश होना। आज हम सब इंटरनेट और मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे है वो भी टेक्नोलॉजी का देन है।

व्यापार में वृद्धि:-

टेक्नोलॉजी की मदद से व्यापार और व्यापारियों को सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है क्योंकि आजकल टेक्नोलॉजी की मदद से ऑनलाइन मिलने लग गई है लोग अपनों को भी खरीद लेते हैं। यह भी टेक्नोलोजी के कारण ही हुआ है।

शिक्षा के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का विकाश :-

वर्तमान समय में शिक्षा टेक्नोलॉजी की मदद से हो रही है। आज से अगर पिछले 1 वर्ष से देखा जाए तो कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में महामारी फैली हुई थी ।जिसका प्रभाव छात्रों की शिक्षा व्यवस्था में पड़ रहा था। बच्चों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देश विदेश के सरकार ने ई लर्निंग के द्वारा बच्चों को पढ़ाने के विषय में सोचा। जिससे बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी और वह स्कूल के शिक्षकों द्वारा पढ़ सकेंगे।टेक्नोलॉजी के वजह से वर्तमान काल में आज ऑनलाइन शिक्षा द्वारा बच्चों की पढ़ाई चल रही है।

अगर कोई छात्र अपनी शिक्षाएं स्कूल से नहीं ले पा रहा है तो वह मोबाइल के मदद से अपनी शिक्षा पूरी कर सकता है। मोबाइल में ऐसे कई सारे सॉफ्टवेयर बनाए गए हैं ,जोकि इन लर्निंग को फॉलो करता है।स्मार्टफोन इंटरनेट का इस्तेमाल किस प्रकार बढ़ता जा रहा है, टेक्नोलॉजी की मदद से इसमें विकास भी हो रहा है।

टेक्नोलॉजी की मदद से जीवन स्तर में शुरुवात:-

रोजमर्रा की जीवन में जिस प्रकार मनुष्य को टेक्नॉलॉजी की मदद से आरामदायक जिंदगी मिल रही है। प्राचीन काल में इसका अनुमान लगाया भी नहीं जा सकता था। आज मनुष्य की जरूरत की हर चीज उनके सामने हैं जैसे फ्रिज टीवी ,फैन ,कूलर ,वाशिंग मशीन, स्मार्टफोन आदि। टेक्नोलॉजी हमारी जीवन चर्या को और भी आसान बनाता जा रहा है।अनुमान लगाया जा सकता है कि भविष्य में टेक्नोलॉजी का और भी विकास हो जाएगा। चिकित्सा क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है ,जिससे लोगों का जान बचाना और भी आसान हो गया है। टेक्नोलॉजी इतना वृद्धि करता जा रहा है कि आज इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट बनाए गए है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उसमे इंसानों जैसी सोचने समझने की क्षमता को डाला जाता है।जो बिल्कुल इंसान की तरह ही होता है।

निष्कर्ष :-  

टेक्नोलॉजी के विकास से लोगों को बहुत मदद मिल रही है परंतु इसका ज्यादा इस्तेमाल किया गया तो यह हानिकारक भी साबित हो सकता है। टेक्नोलॉजी की मदद से जिस प्रकार हर क्षेत्र में मशीनों का आविष्कार हो रहा है इससे हानिकारक प्रदूषण भी फैल सकता है। चुकी इसका इस्तेमाल हद में किया जाए तो यह हमारे देश को विकास की ओर ले जा सकता है।

FAQ (विषय से संबंधित प्रश्न) :-

1.प्रश्न:- टेक्नोलॉजी से इंटरनेट की शुरुवात कब से हुई?

उत्तर:-   इंटरनेट की शुरुवात 15 अगस्त 1995 में VSNL द्वारा हुई।

2.प्रश्न:- क्या टेक्नोलॉजी का बढ़ना मनुष्यो के लिए घातक साबित हो सकता है?

उत्तर:- अगर टेक्नोलॉजी की वृद्धि हद से ज्यादा हो जाएगी तो मनुष्यो की जगह  टेक्नोलॉजी से बनी रोबोट उपकरण ले लेगी और मनुष्य को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

3.प्रश्न:- टेक्नोलॉजी का मनुष्यो के जीवन में गहरा प्रभाव क्या है?

उत्तर:- टेक्नोलॉजी के नए नए उपकरण और डिवाइस आ जाने से मनुष्य आलसी होते जा रहे है क्युकी सारा काम अपने आप ही मसिनो द्वारा हो रहा है। इससे मनुष्य के जीवन में गहरा प्रभाव आ सकता है।

4.प्रश्न:- क्या टेक्नोलॉजी आने वाले समय के लिए सही है?

उत्तर:-  टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देश के विकाश के लिए किया जाए तो ये सही है परंतु टेक्नोलॉजी का हद से ज्यादा इस्तेमाल भविष्य में गलत साबित हो

RELATED ARTICLES MORE FROM AUTHOR

 width=

Essay on rules of Cleanliness and Legal Matter in Hindi

Essay on need of cleanliness in hindi, भारत में स्वच्छता पर निबंध – भूमिका, महत्व, और उपाय, essay on e-commerce in india in hindi, essay on impact and scope of gst bill in india in hindi, essay on racial discrimination in india in hindi.

information technology essay in hindi

Essay On Sea Shore in Hindi | समुद्र तट पर निबंध हिंदी में

Essay on indian culture in hindi, baru sahib weather essay in hindi | बरु साहिब का मौसम एस्से इन हिंदी, essay on hindi diwas in hindi | हिंदी दिवस पर निबंध हिंदी में.

तकनीकी पर निबंध

Technology Essay in Hindi: प्रोद्योगिकी (Technology) ने हमारे जीवन को काफी प्रभावित किया हैं। विज्ञान ने कई अविष्कार ऐसे किये हैं, जिसने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया हैं। हमारे जीवन को बेहतर रूप देने के लिए तकनीक का काफी उपयोग रहा हैं।

Technology Essay in Hindi

हम यहां पर अलग-अलग शब्द सीमा में तकनीक पर निबंध (Essay on Technology in Hindi) शेयर कर रहे हैं। यह निबन्ध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होंगे।

Read Also:  हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

तकनीकी पर निबंध | Technology Essay in Hindi

तकनीकी पर निबंध (250 शब्द) .

जैसा कि हम आज जान चुके हैं कि तकनीक के बिना हमारा जीवन बदल चूका हैं। तकनीक ने हमारे कामों को काफी आसान बना दिया हैं और आज हम जो भी काम तेजी से करते हैं, उन सब के पीछे कहीं न कहीं तकनीक ही छुपी होती हैं।

विज्ञान और तकनीक ने हमारे जीवन को काफी प्रभावित किया हैं। तकनीक ने हमारे जीवन जीने के ढंग को आसान बना दिया हैं। मोबाइल फ़ोन पर बात करने से अच्छा अनुभव मिलता हैं, यह भी तकनीक से ही संभव हुआ हैं।

तकनीक ने राष्ट्र के विकास और राष्ट की सुरक्षा और स्वच्छता में भी काफी अहम योगदान दिया है। देश की सीमा पर हमारे जवान जिन आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल हमें दुश्मनों से बचने के लिए करते हैं वो भी तकनीक की ही देन हैं।

तकनीक ने कई क्षेत्रों में खोज की हैं, जिसमें चिकित्सा, रक्षा, शिक्षा इत्यादि और इनके बुनियादी ढाचे को मजबूत बनाने में भी तकनीक ने काफी अहम योगदान दिया हैं। अगर आज विज्ञान और तकनीक प्रकृति नहीं करती तो हमारे जीवन जीने का ढंग अलग होता और हो सकता हैं हम जीवन जीने में वो स्वंत्रता महसूस नहीं करते जो हम आज करते हैं।

कंप्यूटर भी एक तरह की तकनीक ही हैं, जिससे हम कई ऐसे काम करते हैं जो हम करना चाहते हैं। कई घंटो के काम को मिनटों में करने वाला कंप्यूटर आज हमारे जीवन का एक अहम अंग बन चूका हैं। यह भी तकनीक का ही एक हम पर एहसान हैं। बढती तकनिकी के लिए हमें हमारे देश के वैज्ञानिकों को धन्यवाद कहना चाहिए।

तकनीकी पर निबंध (800 शब्द) 

विज्ञान और तकनीक ने हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया हैं। हम विज्ञान और तकनीक को हमारे एक डिजिटल साथ मन सकते है। तकनीक ने हमारे जीवन को पूरी तरह से प्रभावित किया हैं। तकनीक के बिना हर काम करना मुश्किल हो जाता हैं। आज हम मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो वो भी तकनीक का ही एक भाग हैं।

विज्ञान और तकनीक को आज हर राष्ट्र में लागू किया गया हैं। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी तकनीक काफी महत्वपूर्ण हैं। कहीं न कहीं तकनीक भी एक मुख्य साधन हैं, जिसकी सहायता से हम हर कोई काम आसानी से कर सकते हैं।

तकनीक की सहायता से कई ऐसे उपकरण देश और दुनिया में बनाये गये हैं, जो लोगों के जीवन को तेज करने में मदद करती हैं। विज्ञान और तकनीक एक समान में एक ही हैं और इन दोनों का एक जोड़ ही अच्छे-अच्छे उपकरणों का विकास करने में सक्षम हैं।

तकनीक की परिभाषा

मानव की समस्यों के समाधान के लिए और काम को आसान बनाने के लिए जो औजार और संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता हैं, वो तकनीक के अंतर्गत ही आते हैं। तकनीक की सहायता से हम हर वो काम करने में सक्षम रहते हैं जो हमारे लिए बेहद जरुरी हैं। तकनीक और विज्ञान दोनों एक सामान से ही हैं। तकनीक की सहायता से हर काम आसानी से हो जाता हैं।

वर्तमान में आधुनिक तकनीकी

वर्तमान में तकनीक का दायरा काफी बढ़ चूका हैं। विश्व के हर देश और शहर यहा तक की एक छोटे से गाँव में भी तकनीक का दायरा बढ़ चूका हैं। वर्तमान में मानवीय समस्याएं सुलझाने के लिए कई तकनीक का सहारा लेते हैं। तकनीक की वजह से आज शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा, विज्ञान की प्रगति के लिए मूल ढाचा बनाने के लिए भी तकनीकी इस्तेमाल होता हैं।

अगर आज तकनीक नहीं होती हैं तो हमारा जीवन जो आज वर्तमान में चल रहा हैं वो एकदम दुश्वार हो जाता हैं। तकनीक ने हमारे जीवन जीने का तरीका बदल देता हैं। मोबाइल, फ्रीज, टीवी इत्यादि का इस्तेमाल तकनीकी के सहारे ही होता हैं। वर्तमान में तकनीकी का दायरा काफी बढ़ रहा हैं और इसीलिए हर प्रकार की तकनीक के लिए हम विज्ञान को महान मानता हैं क्योंकि विज्ञान और तकनीक दोनों एक ही हैं।

तकनीकी के उदाहरण

बात करें तकनीक के उदाहरण की तो हम अपने आसपास कई ऐसी चीज़े देखते हैं जो हमें आधुनिक होने के बारे में बताती हैं, हमें एहसास दिलाती हैं। हम अपने आसपास ट्रेन, बस, इंजन, कंप्यूटर, मशीन, एटीएम इत्यादि देखते हैं वो सभी तकनीक के ही उदहारण हैं। हम उनके साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं। बस, ट्रेन से हम इधर-उधर जा सकते हैं, एटीएम से हम पैसे निकाल सकते हैं।

मोबाइल फ़ोन और कंप्यूटर और इनके साथ जितनी भी मशीनरी हैं वो सब तकनीक और तकनीकी के अंतर्गत ही आती हैं।

हम बाजार में कई चीज़े खाते हैं जैसे फास्टफूड या अन्य नमकीन चीजें वो सभी इसी तकनिकी के कारण इतनी तेज बन पाई हैं। वर्तमान में हर जगह तकनीकी का ही बोलबाला हैं। जहां देखो तकनीक अपना दम दिखा रही हैं।

तकनीकी पढाई

तकनीकी की पढाई करने से भी हमें तकनीकी के बारे में काफी कुछ सीखने को मिलता हैं। तकनीकी हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चूका हैं और हमें इस के बारे में जितना हो सके पढना चाहिए और इसके बारे में सीखना चाहिए। भारत में ऐसी कई कॉलेज हैं, जहां पर आप तकनीक से सम्बंधित पढाई कर सकते हैं।

तकनीकी की पढ़ाई के बाद आपका करियर भी सही राह पर रहता हैं क्योंकि तकनीकी की आज काफी डिमांड हैं। तकनीकी के बारे में पढ़ने से और इसके बारे में सीखने से काफी कुछ नया सीखने को मिलता हैं और काफी कुछ जानने को मिलता है।

तकनीक आज हमारे जीवन का एह अहम हिस्सा बन चूका हैं। तकनीकी शिक्षा के बारे में पढ़ना भी अपने आप में एक विशिष्ठ माना जाता हैं।

अंतिम शब्द 

हमने यहां पर “तकनीकी पर निबंध (Essay on technology in Hindi)” शेयर किया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह निबंध पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

  • कंप्यूटर पर निबंध
  • मोबाइल फोन पर निबंध
  • विज्ञान पर निबंध
  • टेलीविजन पर निबंध

Rahul Singh Tanwar

Related Posts

Leave a comment cancel reply.

HindiKiDuniyacom

तकनीक एक वरदान या अभिशाप पर निबंध (Is Technology a Boon or Bane Essay in Hindi)

आज का समय मानव के लिए तकनीकी और विज्ञान का समय है। हमने विज्ञान और तकनीकी को सहारे अपने भौतिक जीवन को काफी सरल बना लिया है। नयी तकनीक के कारण ही हमने कुछ ऐसे उपकरणों का निर्माण किया है जो हमें दुनिया भर से एक साथ जोड़े रखता है। तकनीक और विज्ञान के फायदों और नुकसान के बारें में मैंने आपको इस निबंध में बताया है, यह आपके लिए अवश्य सहायक सिद्ध होगी।

तकनीक एक वरदान या अभिशाप पर दीर्घ निबंध (Long Essay on Is Technology a Boon or Bane in Hindi, Taqnique Ek Vardan ya Abhishap par Nibandh Hindi mein)

Long essay – 1600 words.

तकनीकी मानव जीवन के लिए एक वरदान साबित हुई है। इसी तकनीक और विज्ञान के कारण आज सारी दुनिया एक दूसरे से जुड़ी हुयी हैं। तकनीक और विज्ञान आज हर मानव की जरुरत बन गया है, इसके बिना हर मानव खुद को अधूरा महसूस करता है।

टेक्नोलॉजी या तकनीकी केवल एक शब्द नहीं एक विचार की अवधारणा है जो की हमारे जरूरतों के रूप में हमारे जीवन को आसान बनाने में लगा है। हम हर दिन एक नई तकनीकी से परिचित होते है, जो हमारे जीवन के तरीकों को और आसान बनाने का काम करती हैं। आज हर कोई तकनीक और विज्ञान से घिरा हुआ है। इन तकनीकों के चलते हर कोई अपनी जीवन शैली को आसान बना रहा है, तो किसी के लिए यही तकनीक जानलेवा साबित हो रही है।

शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की भागीदारी

विज्ञान और तकनीकी ने आज सारी दुनिया में अपने पैर पसार रखें है। भारत में भी तकनीकी ने हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा रखी है। चिकित्सा, शिक्षा, उद्योग, कृषि, इत्यादि सभी जगहों पर तकनीकी ने अपना अधिकार स्थापित कर रखा है।

तकनीकी ने हमारी शिक्षा प्रणाली को अपनी मुट्ठी में कर रखा है। इसने शिक्षा के स्तर को पूरी तरह से बदलकर नये तरीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया है। कुछ वर्षों पहले स्कूली कक्षाओं में जहां ब्लैक-बोर्ड, ग्रीन-बोर्ड, चाक, डस्टर, इत्यादि का इस्तेमाल हुआ करते थे, आज उन सब की जगह स्मार्ट-बोर्ड और स्मार्ट क्लास ने ले ली है।

कंप्यूटर, स्मार्टफोन, लैपटॉप, नोटपैड, इत्यादि गैजेट्स ने हमारी शिक्षा प्रणाली को और बेहतर और आसान बना दिया है। हम इंटरनेट के माध्यम से जिस विषय या वस्तु को चाहे उसे मोबाइल या लैपटॉप में पढ़ सकते हैं। नयी तकनीकी के चलते ही दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी में भी बच्चे घरों में रहकर भी अपनी क्लासेस करते रहे है, यह सब बिना तकनीक के सम्भव नहीं था।

शिक्षा और तकनीक ने हमारें सामाजिक और आर्थिक विकास को बहुत प्रभावित किया है। शिक्षा-तकनीक के सहारे हम देश की आर्थिक व्यवस्था को नया रूप देकर नए तरीकों से काम कर सकते है। इसके लिए हमें कम समय और खर्च भी कम करने पड़ेंगे।

कॉलेजों में कई प्रोफेशनल कोर्स या तकनीकी कोर्स में पहले की अपेक्षा आज के छात्रों को कॉपी किताब के बजाय टैब, लैपटॉप या स्मार्टफोन में चीजों को बताया और सिखाया जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता हैं कि पढ़ने के बजाय उस चीज को करके आसानी से सीखा जा सकता है। कई जगहों पर परीक्षा के लिए भी तकनीक का इस्तेमाल किया जाने लगा है, जैसे कई विश्वविद्यालयों, प्रयोगिक, और प्रवेश परीक्षाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस प्रकार की परीक्षाओं में धोखाधड़ी होने की संभावना शून्य के बराबर हो जाती है। अब तो इस तरह की परीक्षाओं में कापिया भी ऑनलाइन ही चेक की जाती है, जिससे की समय की बचत और ठीक ढंग से जांची जा सकें। अतः हम कह सकते है कि शिक्षा के तरीकों में तकनीकी के आ जाने से शिक्षा काफी आसान और मजबूत हो गई है।

तकनीक के कुछ सकारात्मक पहलू

तकनीक ने मनुष्य के जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है। आज के दिनों में मनुष्य हर वक्त हर जगह तकनीक से घिरा हुआ है। इसके कुछ सकारात्मक पहलु को मैंने नीचे प्रकाशित किया है।

  • समय और श्रम बचाता है

आज से कुछ साल पहले देखे तो हर सरकारी और प्राइवेट सस्थानों में सारे काम मैनुअली हुआ करते थे। पर तकनीकी ने इसे बदलकर कंप्यूटर की जगह दे दी है। मैनुअली कार्यों में समय और श्रम ज्यादा लगता था, जिसके कारण कर्मचारियों में शाम के वक्त अधिक थकान देखने को मिलती थी, और ऐसे कार्यों में वो बहुत मायूसी (bored) महसूस करते थे। तकनीकी ने कंप्यूटर के जरिये इसे काफी आसाम बना दिया है, जिसके कारण कर्मचारियों में अपने काम के प्रति जोश और उत्साह उत्पन्न होता है।

  • चिकित्सा में तकनीक

तकनीक के कारण ही हमें चिकित्सा में नई आशाएं मिली है। पिछले कई वर्षों को देखा जाये तो मृत्युदर काफी अधिक थी। पर आज के दिनों में यह काफी कम हो गई है और इसका कारण है नई चिकित्सा प्रणाली। तकनीक के कारण ही हमने अपने इलाज के तरीकों, दवाइयों, उपकरणों और देखरेख में काफी बदलाव कर बिमारियों से होने वाले मृत्युदर को बहुत ही काम कर दिया है। चिकित्सा के नए उपकरणों प्रयोग से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज आसानी से कर सकते है और मरीजों को फिर से सेहतमंद बना सकते है।

चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीक प्रणाली के तरीके हाल ही में आये कोरोना महामारी में भी देखने को मिली। तकनीक के कारण ही हम मरीजों की पहचान कर उन्हें सही वक्त पर सही इलाज दिया और कोरोना महामारी को काफी हद तक काबू में किया। तकनीक के सहारे ही हमने सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बनाई और देश-विदेश में कोरोना से हुयी क्षति को कम और लोगों को बचाने का काम किया हैं।

नई तकनीक और विज्ञान के कारण ही हम कैंसर जैसे लाइलाज बीमारी को आज काफी हद तक काबू किया जा सका हैं। यह काम तकनीकी के बिना संभव नहीं हो सकता था। आज के दिनों में नई दवाओं और उपकरणों को बनाकर तकनीक के माध्यम से इसे और भी असरदार बनाने का कार्य चल रहा है।

  • कैशलेस ट्रांजेक्शन

आज से लगभग 3-4 वर्षों पहले हम A.T.M. जैसी सुविधाओं से जरूर वाकिफ थे। पर आज तकनीक ने इसे और भी आसान बना दिया है। आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है और उसमें Google Pay, Paytm, BHIM जैसे एप्लीकेशन अवश्य होते है।

इन एप्लीकेशन के इस्तेमाल से हम कभी भी, कहीं से भी इंटरनेट के माध्यम से पैसे भेज सकते है, और इसे ही कैशलेस ट्रांजेक्शन के नाम से जाना जाता है। बैंक से पैसे निकाल किसी दूसरे को देने में चोरी या धोखा होने का डर होता है, पर तकनीक ने इसे भी आसान, सरल, और सुविधाजनक बना दिया है।

  • संचार प्रणाली

आज पूरा विश्व एक दूसरे के संपर्क में है। इसका सबसे बड़ा माध्यम है संचार, और यह केवल तकनीक के कारण ही संभव हो पाया है। टी.वी., मोबाइल, और इंटरनेट जैसे संचार माध्यमों ने पुरे विश्व को आपस में जोड़ा हुआ है। दुनिया के किसी भी कोने में हुई घटना को हम टी.वी. के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने में देख सकते है।

मोबाइल के माधयम से हम दुनिया में कहीं भी बात कर सकते है, और इंटरनेट के माध्यम से हम दुनिया की जानकारी घर बैठे इकठ्ठा कर सकते हैं। ऐसी तकनीक के कारण ही आज वीडियो कॉलिंग के माध्यम से हम एक दूसरे से रूबरू हो सकते है। तकनीक के कारण ही हमनें व्यापार को दुनिया में हर जगह आसानी से फैला पाए है, बिना तकनीकी के ऐसा कभी संभव नहीं हो पाता।

  • यातायात को आसान बनाया

दशकों पहले किसी को एक जगह पहुंचने में वर्षों लग जाया करते थे। जिसके कारण उसे रास्तें में अनेक परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पर आज के दिनों में वह अपने गंतव्य स्थान पर कुछ घंटो या दिनों में पहुंच जाते है। गाड़ियां, ट्रेन, पानी के जहाज, और हवाई जहाज जैसी सुविधाएं केवल और केवल तकनीक और विज्ञान की देन है, जिसने हमारे जीवन को आसान बनाया हैं।

  • कृषि प्रणाली को सुविधा प्रदान की है

विज्ञान और तकनीक की सहायता से हमने कृषि क्षेत्र को भी विकसित किया है। विज्ञान के कारण नई-नई किस्म की बीजें, तकनीकी के चलते नए उपकरण, खाद, कीटनाशक, इत्यादि ने कृषि के तरीके को बेहतर, सरल और उत्तम बना दिया है।

तकनीकी के कुछ नकारात्मक पहलू

  • प्रदुषण का कारण बनती है

तकनीकी के कारण ही बनाये गए A.C., फ्रिज, इत्यादि हमारे वायुमंडल में विभिन्न प्रकार की गैसों से ओजोन परत को नुकसान पंहुचा रही है।

  • सुरक्षा पर प्रभाव

विभिन्न प्रकार की नई तकनीक के कारण हमारी व्यग्तिगत सूचना का गलत इस्तेमाल हो सकता है। जिससे की हमारी खुद की और कई बड़े सस्थानों जैसे बैंक, उद्योग, इत्यादि की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

  • विचारों में कमी

छात्रों को लाभान्वित करने के साथ ही तकनीक उन्हें नुकसान पहुंचाती है। उनके अन्दर के नए तरीकों, विचारों, कल्पनाओं और खोज के तरीकों को हानी पहुंचाने का काम करती है।

  • विनाश और युद्ध का कारण

विश्व के हर देश ने अपनी तकनीक के माध्यम से विनाशक हथियार, जैविक हथियार, और परमाणु बम जैसे हथियारों का इजात किया है। जो भविष्य में आपसी तनाव के कारण युद्ध और विनाश का कारण बन सकती है।

तकनीकी को क्या कहां जाएं – वरदान या अभिशाप ?

तकनीकी मानव के लिए एक वरदान के रूप में मिला है। इसी के कारण हमारें राष्ट्र ने तमाम उचाईयों को छूने का काम किया है। सुरक्षा की दृष्टि से हमने अपने राष्ट्र को आधुनिक तकनीकी सुरक्षा हथियारों से लैस किया है। हम आज चाँद और मंगल तक पहुंच गए है, जिसकी वजह विज्ञान और तकनीकी ही है।

एक तथ्य के अनुसार किसी भी वस्तु का अत्यधिक उपयोग जहर के रूप में काम करती है। यह बात तकनीकी में भी लागू होती है। यही हम तकनीकी का सिमित और सही तरीकें से उपयोग करें तो तकनीकी हमारे लिए वरदान के रुप में साबित होगी, और इसकी अधिकता सारे विश्व के लिए विनाश का कारण बन सकती है।

जहां एक तरफ विज्ञान और तकनीक मानव के लिए उपयोगी साबित हुआ है वही दूसरी ओर यह एक अभिषाप है। यह बात मानवों पर निर्भर करती है कि वो इसका किस तरह से उपयोग करते है। तकनीकी और सोच ने मानवों के खानाबदोश जीवन को एक सभ्य जीवन में बदल दिया है, और तकनीकी से इसे दिनों-दिन और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। यह पूरी तरह से हम पर निर्भर करता है की तकनीकी का उपयोग हम वरदान या अभिषाप के रूप में करतें है।

Essay on Is technology a Boon or Bane

संबंधित पोस्ट

मेरी रुचि

मेरी रुचि पर निबंध (My Hobby Essay in Hindi)

धन

धन पर निबंध (Money Essay in Hindi)

समाचार पत्र

समाचार पत्र पर निबंध (Newspaper Essay in Hindi)

मेरा स्कूल

मेरा स्कूल पर निबंध (My School Essay in Hindi)

शिक्षा का महत्व

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance of Education Essay in Hindi)

बाघ

बाघ पर निबंध (Tiger Essay in Hindi)

Leave a comment.

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMAGES

  1. आईटी (IT) क्या है? What Is Information Technology in Hindi?

    information technology essay in hindi

  2. इंटरनेट पर निबंध । Essay on Internet in Hindi । Internet par nibandh

    information technology essay in hindi

  3. 10 Lines on Science And Technology in Hindi

    information technology essay in hindi

  4. तकनीकी पर निबंध

    information technology essay in hindi

  5. Short Essay On Benefits Of Computer In Hindi

    information technology essay in hindi

  6. Essay On Importance Of Computer In Hindi 200 Words

    information technology essay in hindi

VIDEO

  1. Information Technology Essay writing in English..Short Essay on Technology Information in 150 words

  2. Essay Writing on Technology in Urdu Class 10 to 12 PMS FSc Mazmoon by Muhammad Rehman

  3. Information Technology essay in English

  4. Introduction to Computer Ethics

  5. Essay on Indian Technology || Indian Technology Essay || Indian Technology

  6. डिजिटल इंडिया पर निबंध

COMMENTS

  1. सूचना प्रौद्योगिकी निबंध Essay Information Technology Hindi

    निबंध सूचना प्रौद्योगिकी पर निबंध Essay On Information Technology In Hindi पर दिया गया ...

  2. टेक्नोलॉजी पर निबंध

    Essay on Technology in Hindi. टेक्नोलॉजी ने हमारा जीवन इतना आसान बना दिया है और हमें इतनी सुख-सुविधाएं प्रदान की है, जिसके बारे में हम इससे पहले कभी कल्पना भी नहीं कर सकते ...

  3. सूचना प्रौद्योगिकी और मानव कल्याण निबंध

    सूचना प्रौद्योगिकी और मानव कल्याण निबंध - Essay On Information Technology In Hindi ...

  4. टेक्नोलॉजी के फायदे नुकसान Advantages Disadvantages of Technology

    Information Technology (सूचना प्रधौगिकी) ... विश्व एड्स दिवस पर निबंध Essay on World AIDS Day in Hindi; रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय Ramdhari Singh Dinkar Biography in Hindi;

  5. सूचना प्रौद्योगिकी

    Impact of Information Technology on Societal Development and E-Governance; The significance of information and communication technologies for reducing poverty; The Importance of Information Technology In Today's World [मृत कड़ियाँ

  6. सूचना प्रौद्योगिकी कार्य, अनुप्रयोग और महत्व

    सूचना प्रौद्योगिकी ने पिछले कुछ वर्षों में लोकप्रियता हासिल ...

  7. Information Technology in Hindi Essay इनफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी सूचना

    Write Information Technology in Hindi Essay. इनफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी पर निबंध। Learn more essay on science and ...

  8. प्रौद्योगिकी पर निबंध 10 lines (Technology Essay in Hindi) 100, 150

    NMMS हॉल टिकट 2023-24 (NMMS Admit Card in Hindi) भारत में गरीबी पर निबंध 10 lines (Poverty In India Essay in Hindi) 100, 200, 300, 500, शब्दों मे; देशभक्ति पर निबंध 10 lines (Essay On Patriotism in Hindi) 100, 200, 300, 500, शब्दों मे

  9. टेक्नोलॉजी पर निबंध सरल भाषा में

    डेंटिस्ट (Dentist) क्या है कैसे बने पूरी जानकारी. टेक्नोलॉजी पर निबंध सरल भाषा में (Essay On Technology In Hindi) लिखने के लिए मिलता है तो आपको में Technology par nibandh 1500 ...

  10. शिक्षा में टेक्नोलॉजी का योगदान पर निबंध

    शिक्षा में टेक्नोलॉजी का योगदान पर निबंध (Contribution of Technology in Education Essay in Hindi) By Kumar Gourav / August 3, 2023. शिक्षा का माध्यम अब वही नहीं रह गया है, यह लगातार बदलते ...

  11. सूचना प्रौद्योगिकी पर निबंध

    क्या आप सूचना प्रौद्योगिकी पर निबंध (Essay on information technology) खोज रहे हैं तो ...

  12. तकनीकी पर निबंध

    Technology Essay in Hindi : यहाँ इस लेख में तकनीकी पर निबंध 300 शब्द, 400 शब्द, 600 शब्द में उपलब्ध कराएँगे। तकनीक एक ऐसी विज्ञान की शाखा है। जिसने हमारे जीवन

  13. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर निबंध- Essay on Information Technology in Hindi

    Essay on Internet in Hindi- इंटरनेट पर निबंध. ध्यान दें- प्रिय दर्शकों Essay on Information Technology in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे ।

  14. Essay on Technology Development in India in Hindi

    Essay on Technology Development in India in Hindi. By. Saurabh. -. जिस प्रकार दिन ब दिन टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है उसी के साथ साथ हमारे देश का विकास हो रहा है। टेक्नोलॉजी ...

  15. तकनीकी पर निबंध

    तकनीकी पर निबंध | Technology Essay in Hindi तकनीकी पर निबंध (250 शब्द) जैसा कि हम आज जान चुके हैं कि तकनीक के बिना हमारा जीवन बदल चूका हैं। तकनीक ने हमारे कामों को काफी आसान ...

  16. तकनीक एक वरदान या अभिशाप पर निबंध

    तकनीक एक वरदान या अभिशाप पर निबंध (Is Technology a Boon or Bane Essay in Hindi) By अर्चना सिंह / May 1, 2021. आज का समय मानव के लिए तकनीकी और विज्ञान का समय है। हमने ...

  17. टेक्नोलॉजी पर निबंध

    500+ शब्द टेक्नोलॉजी पर निबंधEssay on Technology in Hindi. टेक्नोलॉजी पर इस निबंध में, हम चर्चा करने जा रहे हैं कि टेक्नोलॉजी क्या है, इसके उपयोग क्या हैं ...

  18. Information Technology Essay In Hindi

    A good essay writing service should first of all provide guarantees: confidentiality of personal information; for the terms of work; for the timely transfer of the text to the customer; for the previously agreed amount of money. The company must have a polite support service that will competently advise the client, answer all questions and ...

  19. Information Technology Essay In Hindi

    Information Technology Essay In Hindi. We are inclined to write as per the instructions given to you along with our understanding and background research related to the given topic. The topic is well-researched first and then the draft is being written.

  20. Information Technology In Hindi Essay

    You pay for the work only if you liked the essay and passed the plagiarism check. We will be happy to help you complete a task of any complexity and volume, we will listen to special requirements and make sure that you will be the best student in your group. #5 in Global Rating. Reset Password. $ 4.90.

  21. Information Technology Essay In Hindi

    Information Technology Essay In Hindi. Free essays. Level: College, University, High School, Master's, PHD, Undergraduate. ID 19673. 1 (888)499-5521. 1 (888)814-4206. Receive a neat original paper by the deadline needed. 100% Success rate.

  22. Information Technology Essay In Hindi

    Information Technology Essay In Hindi, Essay On Helping Another Person, Compare Contrast Essay Examples 6th Grade, Top Dissertation Proposal Editing Service Usa, Resume For Commercial Real Estate Broker, Ex Of Resume Cover Letter, Essays On Military Bearing 100% Success rate