HindiKiDuniyacom

साइबर क्राइम पर निबंध (Cyber Crime Essay in Hindi)

साइबर अपराध तकनीकी प्रगति का परिणाम है। यह एक खतरनाक अपराध है जिसमें इंटरनेट और कंप्यूटर का उपयोग शामिल है। प्रारंभिक चरण में साइबर क्राइम पकड़ में नहीं आता है, लेकिन अपने परिणामों के साथ यह सभी की नजर में आ जाता है। इसके माध्यम से, डेटा और जानकारी का अवैध हस्तांतरण किया जाता है, जो किसी व्यक्ति या समूह के लिए गोपनीय आर बहुमूल्य हो सकता है।

साइबर अपराध पर लघु और दीर्घ निबंध (Short and Long Essays on Cyber Crime in Hindi, Cyber Apradh par Nibandh Hindi mein)

साइबर अपराध पर निबंध – 1 (250 – 300 शब्द).

साइबर अपराध एक आपराधिक कृत्य है जो इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर के उपकरण या किसी अन्य स्मार्ट उपकरणों के रूप में इस्तेमाल करते हुए इस काम को अंजाम दिया जाता हैं। साइबर अपराध की बात आती है, तो इसे इंटरनेट द्वारा किए गए अपराध के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जिससे किसी व्यक्ति, संगठन या सरकार को एक अस्थिर नुकसान हो सकता है। साइबर अपराध, साइबर अपराधियों द्वारा किया जाने वाला दंडनीय अपराध है।

साइबर अपराध का उद्देश्य

हैकर या अपराधीयों के पास इस अपराध को करने के विभिन्न उद्देश्य होते हैं। वे किसी व्यक्ति, किसी संगठन या सरकार को भी नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा कर सकते हैं।साइबर अपराध के कई उदाहरणों में धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, साइबर स्टॉकिंग, सिस्टम को नष्ट करने के लिए वायरस जैसे मैलवेयर बनाना या भेजना या फिर पैसे कमाने के लिए डेटा चोरी करना, आदि शामिल हैं। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोग उन्हें पैसे कमाने का एक आसान तरीका मानते हैं।

साइबर अपराध का रोकथाम

साइबर अपराध पर रोकथाम करने के सरकार को कुछ नियम बनाने चाहिए और आम लोगों को भी सावधानियाँ बरतनी चाहिए। यहाँ तक कि बहुत से पढ़े-लिखे और ज्ञान से परिपूर्ण व्यक्ति भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल होते हैं। अपने दिमाग को सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल करने के बजाय वे साइबर अपराधिक गतिविधियों में खुद को नियुक्त करते हैं।

साइबर अपराध वर्तमान परिदृश्य में, इंटरनेट के माध्यम से किया जाने वाला सबसे प्रचलित अपराध बन चुका है। इसलिए इस तरह के अपराधों से बचने के लिए हमें कुछ उपाय करने चाहिए। सतर्कतापूर्ण व्यवहार और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन केवल एक सहायक उपकरण की तरह है जो साइबर अपराध की घटनाओं पर कुछ हद तक काबू पा सकते हैं।

इसे यूट्यूब पर देखें : साइबर अपराध

साइबर क्राइम पर निबंध 2 (400 शब्द)

प्रारंभिक अवस्था से ही मनुष्य, स्वभाव से एक अभिनव और आविष्कारशील रहा है। विभिन्न आवश्यकताओं ने नए उपकरणों और प्रौद्योगिकियों को जन्म दिया। प्रौद्योगिकी भी काम को आसान बनाने के लिए मनुष्य की ही खोज है। प्रौद्योगिकी में उन्नति एक तरफ उपयोगी है और दूसरी तरफ कुछ हद तक इसके विनाशकारी प्रभाव भी है। साइबर अपराध भी इन तकनीकी विकासों का एक नकारात्मक पहलू है। व्यक्ति, संगठन और समूह ऐसी आपराधिक गतिविधियों को करने में शामिल हैं।

साइबर अपराधों का वर्गीकरण

  • एक व्यक्ति के खिलाफ अपराध – किसी व्यक्ति के खिलाफ उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी, गोपनीय डेटा और स्पैम ईमेल भेजना, आदि अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध मुख्य रूप से पैसा कमाने के लिए किया जाता है।
  • एक संगठन के खिलाफ अपराध – यह अपराध एक फर्म, कंपनी या संगठन के खिलाफ किया जाता है ताकि डेटा तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त हो सके। यह कंपनी के महत्वपूर्ण डेटा और कर्मचारी के विवरण को चुराने या फिर पैसे बनाने के लिए किया जाता है।
  • सरकार के खिलाफ अपराध – यह राष्ट्रीय डेटा और रिकॉर्ड तक पहुंच प्राप्त करके, राष्ट्र के खिलाफ अपराध करना होता है। यह अपराध मुख्य चिंता का विषय है क्योंकि इसका संबंध राष्ट्र के लोगों की सुरक्षा से है।

साइबर अपराध के प्रभाव

साइबर अपराध ने कई लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया है। साइबर अपराध में शामिल लोगों को ‘हैकर’ के नाम से जाना जाता है।

  • यदि हम व्यक्तिगत स्तर पर चर्चा करते हैं, तो इससे प्रभावित लोग अभी भी नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ ने तो आत्महत्या करने तक का विकल्प चुन लिया। पैसे की हानि और कोई भी डेटा जो गोपनीय है, व्यक्ति को असहाय बना देता है और उसे जीवन के दर्दनाक स्थिति में छोड़ देता है।
  • संगठन के स्तर पर, कंपनी के डेटा को चोरी करने या मैलवेयर द्वारा सिस्टम को नष्ट करने से भारी नुकसान होता है और अपराधियों द्वारा यह कुछ इस तरह से सेट किया जाता है कि यह तब तक काम न करे जब तक कि अपराधी के नियम और शर्तें पूरी न हो जाएं। इसकी वजह से कंपनियों को अधिक नुकसान होता है क्योंकि उनकी रणनीतियों और महत्वपूर्ण डेटा चोरी और लीक हो गए होते हैं।
  • यहाँ तक कि सरकार भी इस अपराध की शिकार है। राष्ट्र की संप्रभुता को खतरे में डालते हुए, सरकारी स्तर पर साइबर अपराध के परिणाम के रूप में कई गोपनीय डेटा लीक हो चुके है। यह एक गंभीर मुद्दा है क्योंकि ऐसा हो सकता है कि राष्ट्र के लोगों के जीवन को खतरा और भय है। नुकसान आर्थिक स्तर पर भी हो सकता है। इन साइबर अपराधों के कारण राष्ट्र से कई लाख और करोड़ का नुकसान हुआ है।

साइबर अपराध इंटरनेट के उपयोग से संबंधित अपराध है। इसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ सार्वजनिक रूप से या पैसे कमाने के तरीके से लीक किया जाता है। इसलिए हमें इस अपराध को रोकने के लिए कुछ महत्वपुर्ण सुरक्षा उपायों और सुरक्षा अनुप्रयोगों का अभ्यास करना चाहिए।

निबंध 3 (600 शब्द) – Cyber Crime par Nibandh

साइबर अपराध को इंटरनेट और कंप्यूटर के अवैध उपयोग के रूप में उल्लेखित किया जा सकता है। कंप्यूटर अपराधों का माध्यम हैं या फिर अपराध के लिए एक हथियार के रूप में उपयोग किया जाता है। ये अपराध हमारे दैनिक जीवन का एक आम हिस्सा बन गए हैं। हर दिन कोई न कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो रहा है। विभिन्न प्रयोजनों के लिए एक ही समय में कई लोगों द्वारा इंटरनेट का उपयोग किया जाता है, ये हैकर्स इन अवसरों को अपना रास्ता बनाते हैं।

विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध

  • फ़िशिंग – इसमें स्पैम ईमेल भेजकर या फेक वेबसाइट के माध्यम से उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करना शामिल है।
  • पहचान की चोरी – इसमें क्रेडिट या डेबिट कार्ड या फिर बैंक विवरण के बारे में जानकारी प्राप्त करना शामिल है, जानकारी चुरा लेने के बाद आगे अवांछित धन आसानी से निकाला जा सकता है।
  • मैलवेयर अटैक – मालवेयर एक अवैध सॉफ्टवेयर है जिसे कंप्यूटर या सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया गया है। यह मतलब की जानकारी तक पहुँचने के लिए या उस सिस्टम का उपयोग करके कुछ अपराध करने के लिए किया जाता है।
  • एटीएम धोखा – इस अपराध में एटीएम मशीन को पूरी तरह से हैक कर लिया जाता है। अपराधियों द्वारा कार्ड पर अंकित डेटा तथा पिन दोनों तक पहुंचने का तरीका विकसित कर लिया है, इससे वह कार्ड का डुप्लिकेट बनाने में सफल होते हैं और पैसे निकालने के लिए वो उसी का उपयोग करते हैं।
  • साइबर हैरेसमेंट – अपराधी ऑनलाइन उपायों के माध्यम से व्यक्ति का पीछा करने या परेशान करने में भी काफी सक्रीय है। वे मैलवेयर भेज कर, सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं और सटीक जानकारी प्राप्त करने में सामर्थ होते हैं।
  • पोर्नोग्राफी – अश्लील वेबसाइटों के माध्यम से यौन गतिविधि वाले वीडियो को प्रस्तुत करने का कार्य।
  • धोखा देना – इस तरह के अपराध में, आपको एक ईमेल मिलता है जो ऐसा लगता है कि किसी प्रामाणिक स्रोत से ही भेजा गया है, लेकिन यह ऐसा होता नहीं है, यह भ्रामक होता है।
  • पायरेसी – यह गोपनीय जानकारी तक पहुँचने का एक अनधिकृत तरीका होता है। कई बार सरकारी वेबसाइटों को हैक कर लिया जाता है और फाइलों के महत्वपूर्ण डेटा की पायरेटेड कॉपी बना दी जाती है, जिससे काफी समस्या उत्पन्न होती है या फिर महत्वपूर्ण डाटा नष्ट हो जाता है।

राष्ट्रीय अपराध जांच और अपराध फोरेंसिक पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन

  • हमारे राष्ट्र भारत ने पहली बार 4 और 5 सितंबर, 2019 को नई दिल्ली स्थित सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) के मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय अपराध जांच पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन किया था।
  • सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जांचकर्ताओं, फोरेंसिक टीमों और अन्य अधिकारियों के लिए एक मंच तैयार करना था जो साइबर संबंधित अपराधों से निपटने के लिए विभिन्न तरीकों और उपायों पर चर्चा करें।

साइबर अपराध जागरूकता

  • साइबर अपराध के भयावह कार्यों से सुरक्षित रहने के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों का पालन किया जाना चाहिए।
  • मजबूत पासवर्ड का उपयोग किया जाना चाहिए। पासवर्ड जटिल होना चाहिए, जिसका अनुमान लगाना संभव नहीं हो।
  • सिस्टम को मैलवेयर से मुक्त रखने के लिए एंटीवायरस प्रोग्राम (सॉफ्टवेयर) का उपयोग करना चाहिए।
  • सिस्टम को लगातार अपडेट करें।
  • सतर्क रहें और अपने पहचान तथा महत्वपूर्ण जानकारी की चोरी से बचने के लिए खुद को स्मार्ट और एक्टिव बनायें।
  • अपने बच्चों को इंटरनेट के बारे में अवगत कराएं, ताकि वे किसी भी दुरुपयोग या उत्पीड़न के बारे में तुरंत अवगत करा सकें, अगर वे ऐसी किसी परिस्थिति से गुजर रहे हैं तो।
  • सोशल मीडिया पर गोपनीयता सेटिंग्स को बनाए रखें।

साइबर सुरक्षा

साइबर सुरक्षा हमारे सिस्टम, नेटवर्क, उपकरणों और कार्यक्रमों को द्वेषपूर्ण सॉफ़्टवेयर के हमले से बचाती है। इस प्रकार अपराधियों द्वारा डेटा की अवैध पहुंच को रोका जा सकता है।

महत्व – राष्ट्र के किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे या किसी भी डेटा के बारे में जानकारी जो व्यक्तिगत रूप से उपयोग करने के लिए है, अगर साझा किया जाता है तो कई समस्याएं पैदा होंगी। इसलिए अगर कई स्तरों पर सुरक्षा जांच लगाई जाएगी, तो सूचना और महत्वपूर्ण डेटा को लीक होने से बचाया जा सकता है।

साइबर सुरक्षा के प्रकार

  • नेटवर्क सिक्योरिटी – नेटवर्क को मैलवेयर द्वारा अटैक किए जाने से बचाता है और इसीलिए हमेशा सुरक्षित नेटवर्क का ही उपयोग करना चाहिए।
  • क्लाउड सुरक्षा – क्लाउड संसाधनों में डेटा की सुरक्षा के लिए साधन उपलब्ध कराये जाते हैं।
  • सूचना सुरक्षा – डेटा को अनधिकृत या अवैध पहुँच से बचाने में मदद करता है।
  • एंड-यूजर सिक्योरिटी – सिस्टम में किसी भी बाहरी डिवाइस को लगाने, किसी भी मेल या लिंक को खोलने के दौरान उपयोगकर्ता को सचेत रहना चाहिए।
  • एप्लीकेशन सिक्योरिटी – सिस्टम और सॉफ्टवेयर को किसी भी खतरे से मुक्त रखने में मदद करता है।

साइबर क्राइम दिन-प्रति-दिन अपने पैर फैलाते जा रहा है। इसके दुष्प्रभाव के शिकार बनने से सुरक्षित रहने का सबसे उचित तरीका सुरक्षा के उपायों का पालन करना है। ऐसे कई तरीके हैं जिनके द्वारा हम अपनी गोपनीय जानकारी को लीक होने से बचा सकते हैं। हालाँकि हमें हमेशा जागरूकता पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि, ‘रोकथाम इलाज से बेहतर है’, खासकर तब जब इलाज उपलब्ध नहीं है।

संबंधित पोस्ट

मेरी रुचि

मेरी रुचि पर निबंध (My Hobby Essay in Hindi)

धन

धन पर निबंध (Money Essay in Hindi)

समाचार पत्र

समाचार पत्र पर निबंध (Newspaper Essay in Hindi)

मेरा स्कूल

मेरा स्कूल पर निबंध (My School Essay in Hindi)

शिक्षा का महत्व

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance of Education Essay in Hindi)

बाघ

बाघ पर निबंध (Tiger Essay in Hindi)

Leave a comment.

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साइबर अपराध पर निबंध – 10 lines (Cyber Crime Essay in Hindi) 100, 200, 300, 500, शब्दों में

cyber crime essay upsc in hindi

Cyber Crime Essay in Hindi – साइबर क्राइम 21वीं सदी का सबसे चर्चित मुद्दा है. दुनिया भर में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में स्मार्टफोन और इंटरनेट के उपभोक्ताओं में तेजी देखी जा रही है, जिससे उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। इस कारण से, सभी उपयोगकर्ताओं के लिए साइबर अपराध और सुरक्षा के बारे में जानना बेहद आवश्यक है। परिणामस्वरूप, यह विषय परीक्षक का सबसे पसंदीदा विषय बन गया है और अक्सर परीक्षाओं में पूछा जा सकता है। इस दृष्टि से, छात्रों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी होनी चाहिए और हिन्दी पेपर में निबंध प्रश्न में ऐसे विषयों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

साइबर अपराध पर निबंध 10 पंक्तियाँ (Cyber Crime Essay 10 Lines in Hindi)

  • 1) कंप्यूटर नेटवर्क की मदद से किया गया अपराध साइबर क्राइम कहलाता है।
  • 2) साइबर क्राइम आपकी गोपनीयता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • 3) साइबर क्राइम एक गैरकानूनी कार्य है जो आपके निजी डेटा को हैक कर लेता है।
  • 4) साइबर अपराधी अवैध तरीकों से पैसा कमाने की कोशिश करते हैं।
  • 5) फ़िशिंग, DoS अटैक, स्पूफिंग आदि कुछ सामान्य साइबर अपराध हैं।
  • 6) इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं।
  • 7) साइबर अपराध पीड़ितों के पैसे और साख चुराकर उन्हें असहाय बना देता है।
  • 8) इंटरनेट का उपयोग करते समय सचेत रहना चाहिए।
  • 9) साइबर अपराध किसी व्यक्ति, संगठन या यहां तक ​​कि सरकार को भी प्रभावित कर सकता है।
  • 10) साइबर अपराध उन्नत प्रौद्योगिकियों का दुरुपयोग है।

साइबर अपराध पर 100 शब्दों का निबंध (100 Words Essay on Cyber Crime in Hindi)

इक्कीसवीं सदी में साइबर क्राइम सबसे अधिक चर्चित समस्या है। दुनिया भर में सेलफोन और इंटरनेट का उपयोग नाटकीय रूप से बढ़ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा और गोपनीयता के बारे में सवाल पैदा हो रहे हैं। इस वजह से, सभी उपयोगकर्ताओं के लिए साइबर अपराध और सुरक्षा को समझना महत्वपूर्ण है। साइबर अपराध को हमलावरों द्वारा ऑनलाइन किए गए संगठित आपराधिक आचरण के रूप में परिभाषित किया गया है। साइबर अपराध कई रूपों में आता है, जैसे धोखाधड़ी, कंप्यूटर वायरस, साइबरस्टॉकिंग और अन्य। इनके कारण, व्यवसाय और सरकारी संगठन साइबर अपराध में पेशेवरों को बनाए रखने और नियोजित करने पर अधिक खर्च कर रहे हैं।

साइबर अपराध पर 200 शब्दों का निबंध (200 Words Essay on Cyber Crime in Hindi)

साइबरस्पेस के नाम से जाने जाने वाले विशाल समुदाय में लाखों और अरबों उपयोगकर्ता और वेबसाइटें हैं। लोग इसका उपयोग ई-कॉमर्स, लेनदेन, खरीदारी, फिल्में, संगीत और वीडियो गेम सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए करते हैं। वर्तमान तकनीकी युग में सुलभ इंटरनेट कनेक्शन के कारण कोई भी व्यक्ति आसानी से कुछ भी ऑनलाइन एक्सेस कर सकता है। परिणामस्वरूप, सामान्य रूप से अपराध और विशेष रूप से साइबर अपराध में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त, तेज़ इंटरनेट कनेक्शन ने डेटा सर्कुलेशन की दर को काफी बढ़ा दिया है। ये सभी समस्याएं जिम्मेदार हैं कि क्यों साइबर सुरक्षा समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गई है।

सरकार ने अपराध के प्रसार को रोकने और लोगों के हितों की रक्षा के प्रयास में कई साइबर अपराध से संबंधित कानून बनाए हैं। ये कानून साइबर अपराध से भी बचाव प्रदान करते हैं। इसके अलावा, सरकार ने साइबर अपराध से जल्द से जल्द निपटने के लिए पुलिस स्टेशनों में साइबर सेल की स्थापना की है।

साइबर अपराध एक ऐसा हमला है जो व्यक्ति और व्यवसाय दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां साइबर हमले के कारण डेटा लीक हुआ जिससे किसी व्यवसाय या व्यक्ति को महत्वपूर्ण नुकसान हुआ। इन साइबर हमलों का देश और व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भारत और अन्य देशों में हुए साइबर हमलों की अनगिनत घटनाओं के कारण सुरक्षा उपायों को बढ़ाना आवश्यक हो गया है। एक लोकप्रिय परिभाषा के अनुसार, साइबर अपराध की चार मुख्य श्रेणियां हैं- हैकिंग, पैसा, गोपनीयता और साइबर आतंकवाद।

साइबर अपराध पर 300 शब्दों का निबंध (300 Words Essay on Cyber Crime in Hindi)

अपराध एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग गलत कार्य या अपराध के लिए किया जाता है, लेकिन जब साइबर अपराध की बात आती है, तो इसे व्यक्ति, संगठन या सरकार को अथाह नुकसान पहुंचाने के लिए इंटरनेट के माध्यम से किए गए अपराध के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। साइबर अपराध साइबर अपराधियों द्वारा किया गया एक दंडनीय अपराध है।

साइबर अपराध – समाज के लिए खतरा

साइबर अपराध वह आपराधिक कृत्य है जो हमारे काम को आसान बनाने के लिए उपकरण या लक्ष्य या अन्य स्मार्ट उपकरणों के रूप में कंप्यूटर के माध्यम से इंटरनेट पर होता है। हैकर या अपराधियों के अपराध के विभिन्न उद्देश्य होते हैं। वे किसी व्यक्ति, किसी संगठन या सरकार को नुकसान पहुंचाने में शामिल हो सकते हैं।

साइबर अपराध के कई उदाहरणों में धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, साइबरस्टॉकिंग, सिस्टम को नष्ट करने के लिए वायरस जैसे मैलवेयर बनाना और भेजना या पैसे कमाने के लिए डेटा चोरी करना शामिल है। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोग इन्हें पैसा कमाने का एक आसान तरीका मानते हैं। यहां तक ​​कि बहुत से सुशिक्षित और ज्ञान से परिपूर्ण व्यक्ति भी ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं। वे अपने दिमाग का सकारात्मक उपयोग करने के बजाय खुद को साइबर अपराध गतिविधियों में लगा देते हैं। यह दिन-प्रतिदिन हमारे समाज और राष्ट्र के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

वर्तमान परिदृश्य में इंटरनेट के माध्यम से किया जाने वाला साइबर अपराध सबसे प्रचलित अपराध है। इससे पीड़ित को गंभीर नुकसान होता है। इसलिए ऐसे अपराधों से बचने के लिए हमें कुछ उपाय करने चाहिए। सतर्क व्यवहार और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन केवल सहायक सहायता है जो साइबर अपराध की घटना को कम कर सकता है।

साइबर अपराध पर 500 शब्दों का निबंध (500 Words Essay on Cyber Crime in Hindi)

हर कोई यही सोचता है कि किसी का निजी डेटा चुराना ही साइबर क्राइम है। लेकिन परिभाषित शब्दों में हम कह सकते हैं कि ‘साइबर अपराध का तात्पर्य किसी के डेटा को चुराने या कंप्यूटर का उपयोग करके उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (कंप्यूटर, लैपटॉप, आदि) के उपयोग से है।

इसके अलावा, यह एक गैरकानूनी गतिविधि है जिसमें चोरी से लेकर अपराध करने के लिए एक उपकरण के रूप में आपके सिस्टम या आईपी पते का उपयोग करने तक कई मुद्दे शामिल हैं।

साइबर अपराध के प्रकार

मोटे तौर पर बात करें तो हम कह सकते हैं कि साइबर अपराध को चार प्रमुख प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है। ये हैं वित्तीय, गोपनीयता, हैकिंग और साइबर आतंकवाद।

वित्तीय अपराध के तहत वे उपयोगकर्ता या खाताधारकों का पैसा चुरा लेते हैं। इसी तरह, उन्होंने कंपनियों का डेटा भी चुराया जिससे वित्तीय अपराध हो सकते हैं। साथ ही, इनकी वजह से लेनदेन में भारी जोखिम होता है। हर साल हैकर्स बिजनेसमैन और सरकार के लाखों-करोड़ों रुपये चुरा लेते हैं।

गोपनीयता अपराध में आपका निजी डेटा चुराना शामिल है जिसे आप दुनिया के साथ साझा नहीं करना चाहते हैं। इसके अलावा, इसके कारण लोगों को बहुत परेशानी होती है और कुछ लोग अपने डेटा के दुरुपयोग के कारण आत्महत्या भी कर लेते हैं।

हैकिंग में वे जनता या मालिक को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर किसी वेबसाइट को विकृत करते हैं। इसके अलावा, वे मौजूदा वेबसाइटों का मूल्य कम करने के लिए उन्हें नष्ट कर देते हैं या उनमें बदलाव कर देते हैं।

आधुनिक आतंकवाद 10-20 साल पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ गया है। लेकिन साइबर आतंकवाद का संबंध सिर्फ आतंकवादियों या आतंकवादी संगठनों से नहीं है। लेकिन किसी व्यक्ति या संपत्ति को डर पैदा करने के स्तर तक धमकाना भी साइबर आतंकवाद है।

भारत में साइबर अपराध

वेब दुनिया या साइबरस्पेस लाखों-अरबों उपयोगकर्ताओं और वेबसाइटों का एक विशाल समुदाय है। साथ ही, लोग खरीदारी, फिल्में, संगीत, वीडियो गेम, लेनदेन और ई-कॉमर्स आदि जैसे विभिन्न उपयोगों के लिए इसका उपयोग करते हैं।

टेक्नोलॉजी और इंटरनेट की आसान पहुंच के इस युग में कोई भी आसानी से इस तक पहुंच सकता है। पिछले दशक की तुलना में इस तीव्र गति से विकास के कारण। इसके अलावा, इंटरनेट ने सूचनाओं की एक ऐसी दुनिया खोल दी है जिससे कोई भी जुड़ सकता है।

इसके कारण अपराध की दर विशेषकर साइबर अपराध की दर कई गुना बढ़ गयी है। इसके अलावा, इंटरनेट की तेज़ गति के कारण डेटा के प्रसार की दर भी कई गुना बढ़ जाती है। सबसे बढ़कर, इन सभी मुद्दों के कारण, साइबर सुरक्षा समाज के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय बन गई है।

साइबर अपराध से संबंधित कानून

साइबर अपराध को फैलने से रोकने और लोगों के हितों की रक्षा के लिए सरकार ने साइबर अपराध से संबंधित कई कानून बनाए हैं। साथ ही, ये कानून साइबर अपराध के खिलाफ सुरक्षा के रूप में भी काम करते हैं। इसके अलावा, सरकार ने साइबर अपराध की समस्या का यथासंभव तेजी से मुकाबला करने के लिए पुलिस स्टेशनों में साइबर सेल भी शुरू किए हैं।

साइबर क्राइम रोकने के उपाय

साइबर अपराध कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिससे हम स्वयं नहीं निपट सकते। इसी तरह, हम अपने सामान्य ज्ञान और तर्क के थोड़े से उपयोग से साइबर अपराधों को होने से रोक सकते हैं।

निष्कर्ष के तौर पर, हम कह सकते हैं कि साइबर अपराध किसी की गोपनीयता या किसी भी सामग्री के लिए एक खतरनाक अपराध है। साथ ही, हम कुछ बुनियादी तार्किक बातों का पालन करके और अपने सामान्य ज्ञान का उपयोग करके साइबर अपराध से बच सकते हैं। सबसे बढ़कर, साइबर अपराध न केवल कानून का बल्कि मानवाधिकार का भी उल्लंघन है।

साइबर अपराध पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:(FAQs)

Q.1 विश्व में साइबर अपराध की शुरुआत कब हुई.

उत्तर. दुनिया में साइबर क्राइम की शुरुआत 1970 के दशक में हुई थी.

Q.2 विश्व का पहला साइबर अपराधी कौन था?

उत्तर. इयान मर्फी दुनिया का पहला साइबर अपराधी था।

Q.3 साइबर अपराध का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर. करुप्पन्नन जयशंकर को साइबर अपराध विज्ञान का जनक माना जाता है।

Q.4 भारत में पहला साइबर क्राइम मामला कौन सा था?

उत्तर. याहू बनाम आकाश अरोड़ा मामला भारत में पहला साइबर अपराध मामला था जो 1999 में हुआ था।

1Hindi

साइबर क्राइम पर निबंध (साइबर अपराध) Essay on Cyber Crime in Hindi

साइबर क्राइम पर निबंध (साइबर अपराध) Essay on Cyber Crime in Hindi

इस लेख में साइबर क्राइम पर निबंध (साइबर अपराध) Essay on Cyber Crime in Hindi लिखा गया है। इसमें आप साइबर क्राइम क्या है, प्रकार, मुख्य कारण, रोकने के उपाय, साइबर क्राइम ऐक्ट, रोकने के उपायों के बारें में जानकारी पढ़ेंगे।

Table of Content

साइबर क्राइम पर निबंध Essay on Cyber Crime in Hindi

साइबर क्राइम आज के डिजिटल युग में एक गंभीर समस्या बन चुकी है। ऐसे में सभी को साइबर अपराध के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

साइबर क्राइम क्या है? What is Cyber ​​Crime In Hindi?

हम सभी डिजिटल दुनिया की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। तकनीकी नवीनीकरण के क्षेत्र में इंसानों ने अद्वितीय प्रगति कर लिया है, जिसका लाभ हर किसी को मिल रहा है। लेकिन विज्ञान का दुरुपयोग होने के कारण साइबर अपराध भी तीव्रता से अपना पैर पसार रहा है।

लोग आज पैसों से ज्यादा अपने डाटा प्राइवेसी को अहमियत देते हैं। आज डिजिटल युग एक ऐसी परिस्थिति का निर्माण कर चुकी है, जहां कुछ भी छुपाया नहीं जा सकता है। इंटरनेट दुनिया के तमाम देशों में सीमाओं को लांघ ज्ञान, समाचार और विभिन्न मुद्दे से जुड़ी हुई जानकारियों को सांझा करने में सहायता देता है।

इंटरनेट नेटवर्किंग का फायदा उठाते हुए कुछ लोग अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। ‘इलेक्ट्रॉनिक अपराध’ के नाम से पहचाना जाने वाला साइबर अपराध  आज एक सामान्य बात हो गया है। 

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो, साइबर क्राइम वह होता है जहां एक साइबर अपराधी अपनी पहचान छुपा कर किसी उपकरण के सहायता से दूसरों को हानि पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी सारी गोपनीय जानकारियां जैसे कि वित्तीय, व्यक्तिगत जानकारियां इत्यादि की चोरी करता है।

साइबर क्राइम किसी भी उद्देश्य से किया जा सकता है। यह एक आम नागरिक से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों और देश की सरकारों की ऑफिशियल वेबसाइट और दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए भी होता रहता है। 

साइबर क्राइम के प्रकार Types of Cybercrime in Hindi

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक साइबर क्राइम कई प्रकार से अंजाम दिए जाते हैं। कुछ महत्वपूर्ण साइबर अपराध के प्रकार निम्नलिखित दिए गए हैं-

वेब हाईजैकिंग Web Hijacking

साइबर अपराध का यह प्रकार बहुत प्रख्यात है। ऐसे मामलों में एक साइबर अपराधी दूसरों के ऑफिशियल वेबसाइट को हैक कर वहां से सभी महत्वपूर्ण जानकारियों की चोरी कर लेता है। वेबसाइट के मालिक को अपराधी द्वारा ब्लैकमेल कर हैकिंग के बाद फिरौती की मांग भी की जाती है।

अनधिकृत पहुँच एवं हैकिंग Hacking

साइबर अपराध अंजाम देने के लिए अधिकतर इस पद्धति का प्रयोग किया जाता है। इसमें अपराधी बिना किसी इजाजत के कंप्यूटर के आंतरिक जानकारियों में घुसपैठ करते हैं, और साइबर अटैक करके पूरे कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाते हैं।

साइबर स्टॉकिंग Cyber Stalking

साइबर स्टॉकिंग के प्रयोग से एक साईबर अपराधी लोगों को टारगेट करके अवैध तरीके से इंटरनेट की मदद से उनकी सारी जानकारियों को चुरा लेता है। इसके पश्चात सभी गोपनीय जानकारियों को वह अपने फायदे अनुसार इंटरनेट पर वायरल कर पीड़ितों को ब्लैकमेल करता है।

वायरस अटैक Virus Attack

वायरस अटैक आज एक सामान्य बात हो गई है। यह एक ऐसा अपराध है जिसके कारण कंप्यूटर, मोबाइल अथवा अन्य किसी यंत्र में मौजूद आवश्यक जानकारियों से छेड़छाड़ किया जाता है। 

कई बार तो वायरस अटैक के कारण पूरे डेटा को नष्ट कर दिया जाता है। ये साइबर अपराध ऐसे सॉफ्टवेयर के जरिए अंजाम दिए जाते हैं, जो दूसरे खराब सॉफ्टवेयर से जुड़कर उपयोगकर्ता के यंत्र को हानि पहुंचाता है।

सॉफ्टवेयर पायरेसी Software Piracy

साइबर क्राइम का यह वर्गीकरण बहुत विस्तृत है। ऐसे मामलों में एक साइबर अपराधी दूसरों के रियल प्रोग्राम की कॉपी बनाकर वायरल कर देता है, जो कि एक कानूनन अपराध है।

सर्विस अटैक Service Attack

इंटरनेट के जरिए लोग एक दूसरे के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स विशेषकर कंप्यूटर, मोबाइल इत्यादि में जानबूझकर केवल लोगों को परेशान करने के लिए साइबर अटैक कर देते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप यंत्रों की कार्य क्षमता घट जाती है।

पोर्नोग्राफी Pornography

यह कानून की दृष्टि से एक संगीन अपराध है, जिसमें साइबर अपराधी लोगों को पोर्नोग्राफी की ओर धकेलता है, लोगों को शारीरिक तथा मानसिक रूप से हानि पहुचाया जाता है और उन्हें ब्लैकमेल करके गलत काम करवाए जाते हैं।

फिशिंग Phishing

अक्सर लोगों के फोन में ऐसे अपरिचित स्पैम ईमेल आते है, जो किसी बड़े कंपनी या बैंक से होने का दावा करते हैं और सामने वाले व्यक्ति की जरूरी जानकारियों को निकलवाने के बाद लोगों के वित्तीय और अन्य गोपनीय जानकारियों की सहायता से उन्हें हानि पहुंचाया जाता है।

सलामी धोखाधड़ी Salami slicing

यह एक प्रकार से वित्तीय धोखाधड़ी होता है, जो लोगों की पकड़ में बेहद मुश्किल से आता। सलामी अटैक में साइबर अपराधी विभिन्न खाताधारकों से बहुत छोटे रकम की चोरी करता है, जिसे इकट्ठा करके वह एक बड़ा आंकड़ा कमा लेता है।

साइबर बुलिंग Cyber Bullying

शिक्षा के बाद बच्चे अपना सबसे ज्यादा समय इंटरनेट पर व्यतीत करते हैं। ऐसे में कई बार माता पिता के देखरेख के अभाव में इंटरनेट के जरिए विभिन्न प्रकार के दुष्प्रभाव की चपेट में बच्चे आ जाते हैं।

साइबर बुलिंग बच्चों के लिए एक गंभीर समस्या है, जिनके संपर्क में आने से एक बच्चे पर मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

साइबर क्राइम होने के मुख्य कारण Main Reasons for Cyber Crime in Hindi

प्रतिदिन बढ़ते साइबर क्राइम को बढ़ावा देने के लिए कई चीजें जिम्मेदार हैं-

आज भारत सहित दुनिया के तमाम देश डिजिटल अर्थव्यवस्था की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। साइबर अटैक्स का महत्वपूर्ण निशाना वित्तीय लाभ ही होता है। हैकर्स की ग्रुप साथ मिलकर देश विदेश के बड़े बड़े बैंकों को ही लूट लेते है। 

भला ऐसी परिस्थिति में एक सामान्य व्यक्ति साइबर क्राइम से कैसे बच सकता है। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का फ़ायदा उठा कर बड़े आंकड़ों में अपराधियों द्वारा आर्थिक धांधला किया जाता है।

सोशल नेटवर्किंग द्वारा अफवाह उड़ाना आज एक प्रचलन सा हो गया। धार्मिक, सामाजिक और तमाम प्रकार की अफवाहों को इंटरनेट के जरिए कुछ लिंक को चारों तरफ सोशल मीडिया में फैला दिया जाता है। जिसे क्लिक करने के बाद साइबर अपराधियों का रास्ता अपराध के लिए साफ हो जाता है।

साइबर अटैक करने का एक मकसद लोगो से वित्तीय ठगी के अलावा वैचारिक मतभेद उत्पन्न करने का भी होता है। जिस तरह सोशल मीडिया लोगों को जानकारी तो प्रदान करता है, लेकिन वही साइबर बुलिंग जैसे गंभीर अपराध भी किए जाते हैं। 

इंटरनेट के जरिए धमकियां, भद्दे कमेंट्स और साइबर अपराधियों द्वारा ऐसी मनमानी किए जाते हैं, जिससे लोग डिप्रेशन तक में चले जाते हैं। विशेषकर बच्चे जो सोशल मीडिया से काफी फ्रेंडली हो जाते हैं, वे ऐसे साइबर अटैक के चपेट में जल्दी आते हैं।

अपराध का एक कारण यह भी है, कि कुछ लोग दूसरों की छवि को खराब करने के लिए साइबर अपराध को अंजाम देते हैं और गोपनीय जानकारियों को अवैध तरीके से चुरा कर लोगों को ब्लैकमेल करते हैं और अपनी आवश्यकतानुसार लाभ उठाते हैं।

विश्व भर में जितने भी साइबर अपराध की क्रियाएं होती हैं, उनमें सबसे ज्यादा हमारे पड़ोसी देश चाइना के कुल लगभग 40% से भी अधिक साइबर क्रिमिनल्स जिम्मेदार होते हैं। 

कुछ देश ऐसे होते हैं, जो दूसरे देशों के सरकारी ऑफिशियल वेबसाइट से लेकर सारी खुफिया जानकारियों को प्राप्त करने हेतु अपने प्रोफेशनल साइबर क्रिमिनल्स अथवा हैकर्स की टीम बनाते हैं।

ऐसी बात नहीं है कि केवल अमेरिका, ब्रिटेन, चाइना इत्यादि जैसे बड़े-बड़े और विकसित देश ही एथिकल साइबर क्राइम को बढ़ावा देते हैं। गुप्त रूप से लगभग सभी देश अपने रक्षा विभाग को गोपनीय एवं सुरक्षित करने के लिए साइबर एक्टिविटीज का सहारा लेते हैं।

साइबर क्राइम को रोकने के उपाय Measures to Prevent Cyber Crime in Hindi

  • इस दौड़ भाग भरे डिजिटल युग में यदि आपको अपनी सुरक्षा बनाए रखना है, तो हर समय सजग रहना होगा। साइबर क्राइम को रोकना एक सामान्य व्यक्ति की बात नहीं है, लेकिन इससे बचा जरूर जा सकता है। यदि सभी लोग साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक रहने लगे तो बहुत जल्दी ऐसे क्राइम का आकड़ा गिरता हुआ दिखाई देगा।
  • ऐसे किसी भी स्पैम मेल अथवा कॉल आने पर सतर्क हो जाए जो बिना किसी आधार के आपसे कुछ पर्सनल डिटेल मांगे। खासकर फर्जी बैंकों से फोन आए जो आपको क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड के लिए खुद टाइम निकालकर फोन करें। क्योंकि कभी भी कोई बड़ी बैंक स्वयं के खाताधारकों को यू OTP अथवा पर्सनल डिटेल्स के लिए फोन नहीं करती।
  • किसी भी ऐसे अज्ञात वेबसाइट पर जाने से बचे जो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए लिंक से जुड़ी हो। क्योंकि कई बार अनजाने में हम ऐसे लिंक को खोल लेते हैं, जो सीधे हमारे कंप्यूटर के डाटा से अपने आप जुड़ जाता है और वायरस अटैक से कंप्यूटर की कार्यक्षमता कम हो जाती है।
  • कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड करते समय या किसी वेबसाइट पर अपना पर्सनल डिटेल डालते समय सावधानी बरतें, क्योंकि यह वेब साइट्स आपके डाटा को हानि पहुंचा सकती है।
  • सार्वजनिक स्थलों पर इंटरनेट वाईफाई हॉटस्पॉट को कनेक्ट ना करें, क्योंकि ऐसे साइबर अटैक्स इंटरनेट शेयरिंग के जरिए भी किया जा सकता है।
  • पैरेंटल लॉक के जरिए बच्चों के इंटरनेट नेटवर्किंग की पहुंच को सीमित कर हमेशा उनकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री की जांच करें।
  • कंप्यूटर में डाटा को सुरक्षित करने के लिए कुछ विश्वसनीय एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को जरूर रखें।
  • सभी लोगों को अपने अकाउंट का सिक्योरिटी पासवर्ड जटिल नंबर और वर्ड्स को मिश्रित करके बनाना चाहिए। और हमेशा अकाउंट लॉगइन हिस्ट्री पर नजर रखनी चाहिए।
  • सभी यूट्यूब, इंस्टाग्राम, टि्वटर और फेसबुक उपयोगकर्ताओं को अपने सिक्योरिटी सेटिंग की जांच करते रहना चाहिए।
  • साइबर धोखाधड़ी के मामलों में ठगे गए लोगों के लिए गृह मंत्रालय द्वारा साइबर वित्तिय धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म तथा राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 को प्रारम्भ किया गया है। यदि कोई भी ऐसी परिस्थिति बनती है, तो फौरन कानून की सहायता लें।

साइबर क्राइम ऐक्ट क्या है? What is Cyber ​​Crime Act in Hindi?

साइबर क्राइम किसी भी देश के सबसे अहम चुनौतियों में से होता है। इसलिए भारतीय दंड संहिता में साइबर क्राइम एक्ट अथवा प्रावधानों को जोड़ा गया है।

‘सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000’ ऐसा ही एक साइबर अपराधों से निपटने के लिए प्रावधान है जिसके अंतर्गत 43, 43A, 66, 66B, 66C, 66D, 66E, 66F, 67, 67A, 67B, 70, 72, 72A एवं 74 धाराएँ सम्मिलित की गई हैं।

‘राष्ट्रीय अतिसंवेदनशील सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (National Critical Information Infrastructure protection centre-NCIIPC) जो भारत सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति, 2013’ के तहत बनाया गया।

लोगों के व्यक्तिगत, गोपनीय एवं संवेदनशील सूचनाओं के संरक्षण के लिए इसका गठन किया है, जिसमें साइबर अपराधियों को 2 साल से लेकर उम्र कैद की सजा एवं भारी जुर्माना का भी प्रावधान है।

भारत में बढ़ते साइबर क्राइम्स को रोकने के के उद्देश्य से डिजिटल इंडिया मुहिम के अंतर्गत ‘साइबर स्वच्छता केंद्र’ बनाया गया है। इनमें कई प्रावधान किए गए हैं, जिसमें ‘सूचना सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता’ (Information Security Education and Awareness: ISEA), ‘भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ (Indian Cyber Crime Coordination Centre-I4C) इत्यादि को शामिल किया गया है।

इतिहास में हुए कुछ बड़े साइबर क्राइम और अटैक Some of the Biggest Cybercrimes and Attacks in History in Hindi

साइबर क्राइम प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। हर रोज साइबर क्रिमिनल्स किसी न किसी साइबर अपराध को अंजाम देते ही रहते हैं, लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे बड़े साइबर अपराध हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। 

वॉनाक्राय रैनसमवेयर अटैक Wanna Cry Ransomware Attack

रैनसम अर्थात ‘फिरौती’ ,जोकि साइबर क्राइम की दुनिया में बिल्कुल आम बात है। वैसे तो लगभग सभी अपराधी डेटा को वापस सुरक्षित प्रधान करने के लिए फिरौती मांगते हैं। लेकिन 12 मई 2017 के दिन जो ऐतिहासिक साइबर अटैक हुए थे, उसने पुरी दुनियां मे खलबली मचा दी थी।

रैनसमवेयर अटैक किसी एक या दो देशाें में नहीं बल्कि लगभग पुरी दुनियां मे हुए, जिसके बाद लगभग लाखों कंप्यूटरों ने काम करना बंद कर दिया था। और साइबर अपराधियों ने सिस्टम को पुनः शुरु करने के लिए फिरौती में बिटकॉइन के रुप में करीब 300-600 डॉलर की मांग की थी।

मेलिसा वायरस Melissa Virus

सन 1999 में इतिहास के सबसे बड़े साइबर अपराधो में दर्ज़ मेलिसा वायरस अटैक है। जब एक प्रोग्रामर डेविड ली स्मिथ ने माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के ज़रिए खुलने वाली फाइलों को उपयोगकर्ताओं तक भेजकर सारा सिस्टम हैक कर लिया था। इस साइबर अटैक ने माइक्रोसॉफ्ट सहित कई बड़े कंपनियों को बेहद बुरी तरह से बर्बाद कर दिया था। 

नासा और पेंटागन साइबर अटैक NASA and Pentagon Cyber Attack

दुनियां की सबसे बडी और सुरक्षित माने जाने वाली अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को एक 15 साल के बच्चे जेम्स जोनाथन ने 1999 में कुल 21 दिनों तक कंप्यूटरों को हैक करके बंद करवा दिया था। इस हमले में नासा को बहुत बडा नुक्सान पहुंचा था। 

ये थे इतिहास के कुछ बेहद प्रख्यात साइबर क्राइम। इसके अलावा 2007 का एस्टोनिया साइबर अटैक, एडोब साइबर अटैक, यूक्रेन का पावर ग्रिड हमला इत्यादि जैसे ढेरों ऐसे साइबर अपराध हुए हैं, जिन्हें दुनियां कभी भूल नहीं सकती।

निष्कर्ष Conclusion

आज के दिन में साइबर अटैक बढ़त जा रहा है। इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी लोगों को इसके विषय में जानकारी रखना और इससे बचने की जानकारियों से अवगत रहना चाहिए। 

इस लेख में आपने हिन्दी में साइबर क्राइम पर निबंध (cyber crime essay in Hindi) पढ़ा। आशा है यह लेख आपको जानकारी से भरपूर लगा होगा। अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें।

2 thoughts on “साइबर क्राइम पर निबंध (साइबर अपराध) Essay on Cyber Crime in Hindi”

Very very helpful and nice

Very helpful and nice for increasing knowledge of type cyber crime and precautionary measure .

Leave a Comment Cancel reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed .

IMAGES

  1. साइबर क्राइम पर निबंध

    cyber crime essay upsc in hindi

  2. Cyber Security Essay in Hindi 500 Words साइबर सुरक्षा पर निबंध

    cyber crime essay upsc in hindi

  3. साइबर क्राइम पर निबंध

    cyber crime essay upsc in hindi

  4. Cyber crime essay in hindi

    cyber crime essay upsc in hindi

  5. Cyber crime essay in hindi 250 words

    cyber crime essay upsc in hindi

  6. Cyber Crime पर Essay (1000 Words)

    cyber crime essay upsc in hindi

VIDEO

  1. PODCAST#1

  2. Essay on #Cyber_Crime|| in English for exams||@smarteducation2378

  3. Essay on Cyber Crime in English

  4. What is Cyberbullying? Urdu / Hindi

  5. cyber crime essay in odia| ଭାବେ ବୃଦ୍ଧି ପାଇଛି

  6. cyber crime in india

COMMENTS

  1. साइबर अपराध और सोशल मीडिया की भूमिका

    भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र. जनवरी 2020 में गृह मंत्रालय द्वारा साइबर क्राइम से निपटने के लिये ‘भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ (Indian Cyber Crime Coordination Centre-I4C ...

  2. साइबर अपराध पर निबंध

    साइबर अपराध पर निबंध 10 पंक्तियाँ (Cyber Crime Essay 10 Lines in Hindi) 1) कंप्यूटर नेटवर्क की मदद से किया गया अपराध साइबर क्राइम कहलाता है।. 2) साइबर क्राइम ...

  3. साइबर क्राइम पर निबंध (साइबर अपराध) Essay on Cyber Crime in Hindi

    साइबर क्राइम पर निबंध Essay on Cyber Crime in Hindi. साइबर क्राइम आज के डिजिटल युग में एक गंभीर समस्या बन चुकी है। ऐसे में सभी को साइबर अपराध के बारे ...